{"_id":"57ae37054f1c1ba708ee43e9","slug":"stf-ke-nshane-par-he","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ के निशाने पर वेस्ट के आधा दर्जन गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ के निशाने पर वेस्ट के आधा दर्जन गैंग
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sat, 13 Aug 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादनगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रजपाल तेवतिया के काफिले पर हुए हमले के बाद से वेस्ट यूपी के आधा दर्जन गैंग एसटीएफ के निशाने पर हैं। एक पुलिस अफसर ने ये खुलासा करते हुए बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए जोनल क्राइम ब्रांच के अलावा एसटीएफ की टीम को भी लगाया गया है। पुलिस अफसर आसपास के जिलों से ही हमलावरों का होना मान रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद जिन हथियारों को फेंककर बदमाश फरार हुए थे। उन हथियारों के बारे में भी पुलिस की अलग अलग टीमें जांच कर रही हैं।
गाजियाबाद के मुरादनगर में बृहस्पतिवार देरशाम भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रजपाल तेवतिया अपने काफिले के साथ जा रहे थे। जहां कार सवार बदमाशों ने भाजपा नेता के काफिले पर करीब 70-80 राउंड फायरिंग की थी। जिसमें भाजपा नेता, उनके निजी गनर समेत छह लोग घायल हुए थे। भाजपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई है। पूरे प्रकरण में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए मेरठ, गाजियाबाद पुलिस के अलावा एसटीएफ की टीम भी लगाई गई है। पुलिस अफसरों की मानें तो भाजपा नेता पर हमले के पीछे बड़े गैंग का हाथ है। जिसके लिए सर्विलांस टीम भी काम कर रही है।
प्रॉपर्टी विवाद और रंजिश पर टिकी जांच
एक पुलिस अधिकारी की मानें तो ब्रजपाल तेवतिया का रियल स्टेट का कारोबार है। गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्र में उनका काफी नाम रहा है। जिसमें पुलिस का मानना है कि या तो प्रॉपर्टी के विवाद में भाजपा नेता पर हमला किया गया या फिर मामला रंजिश का है। रंजिश के मामले में भी पुलिस टीमें पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
निजी सुरक्षाकर्मियों पर भरोसा
गाजियाबाद में रह चुके एक पुलिस अफसर ने बताया कि भाजपा नेता की सुरक्षा में एक सरकारी गनर के साथ आठ-दस निजी सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहे हैं। घर पर भी उनकी सुरक्षा कड़ी रहती थी। जब भी वह क्षेत्र में निकलते थे तो कई निजी गनर उनके साथ चलते थे। हमले के दौरान उनके साथ आधा दर्जन निजी सुरक्षा कर्मी भी साथ थे।