फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   STF busted group cheating raid in board exam center muzaffarnagar and, Static magistrate deleted

सामूहिक नकल केस: हटाए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट, फिजिक्स की परीक्षा होगी निरस्त

Sat, 23 Feb 2019 11:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Feb 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
STF busted group cheating raid in board exam center muzaffarnagar and, Static magistrate deleted
कॉलेज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान एसटीएफ के छापे में सामूहिक नकल के खुलासे के बाद चरथावल ब्लॉक के जनता इंटर कॉलेज बाढ़ की शुक्रवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की हुए फिजिक्स विषय की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति शासन को की गई है। नकल कराने में संलिप्त पाए गए बाढ़ के परीक्षा केंद्र को ब्लैक लिस्ट किया जा रहा है। केंद्र व्यवस्थापक बदलने के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी हटा दिया गया है।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता में डीएम अजय शंकर पांडेय ने कहा कि सामूहिक नकल पकड़ा जाना गंभीर मामला है। जो भी दोषी है, उन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। जनता इंटर कॉलेज बाढ़ को मानकों और शासन के नियमों की अनदेखी कर कैसे परीक्षा केंद्र बनाया गया, इसकी जांच बैठा दी गई है। डीआईओएस, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अन्य अफसरों की भूमिका की जांच भी होगी। 22 फरवरी को द्वितीय पाली में बाढ़ के केंद्र पर भौतिक विज्ञान इंटरमीडिएट की जिस परीक्षा में सामूहिक नकल कराना पकड़ा गया है, उस पेपर की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति शासन से कर दी गई है। केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल सिंह को भी बदल दिया गया है।

विज्ञापन

बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट जिला सेवा योजन अधिकारी उमेश कुमार शुक्ला को हटा दिया गया है। आगे की परीक्षा के लिए बाढ़ के जनता इंटर कॉलेज में नए स्टेेटिक मजिस्ट्रेट और अन्य शिक्षण संस्थाओं के 12 अध्यापक ड्यूटी पर लगाए गए हैं। छापे की कार्रवाई में साल्व पेपर, मोबाइल, भौतिक विज्ञान की किताबें, फर्जी आईकार्ड और बिना अनुमति के आठ टीचर परीक्षा केंद्र पर मिले हैं। नकल कराने के आरोप में 17 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ चरथावल थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

डीएम-एसएसपी खुद करेंगे निरीक्षण
बोर्ड परीक्षा में नकल के खुलासे के बाद प्रशासन ने नकल विहीन परीक्षा के लिए नई नीति बना दी है। डीएम और एसएसपी खुद परीक्षा सेंटरों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा सीडीओ अर्चना वर्मा और एडीएम प्रशासन अमित सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। एसडीएम और सीओ पेपर के समय सघन चेकिंग अभियान में सक्रिय रहेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed