फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   STF arrested Notorious Anil Banji, he was absconding in the arms supply case

एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता: कुख्यात अनिल बंजी गिरफ्तार, पश्चिमी यूपी समेत कई राज्यों में एके-47 का है तस्कर

Fri, 20 Dec 2024 03:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 20 Dec 2024 03:33 PM IST
सार

यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार को अवैध हथियारों की तस्करी मामले में फरार चल रहे कुख्यात अनिल बंजी को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ को उसके पास से विगहेस्टर राइफल,15 कारतूस, मैगजीन बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
STF arrested Notorious Anil Banji, he was absconding in the arms supply case
हथियार तस्कर अनिल बंजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध हथियारों की तस्करी मामले में फरार चल रहे कुख्या अनिल बंजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ ने अनिल बंजी को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ आरोपी को कंकरखेड़ा लेकर पहुंच रही है। 

विज्ञापन


एसटीएफ ने कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक काली स्काॅर्पियो में हथियारों के जखीरे के साथ बागपत निवासी रोहन सिंह को गिरफ्तार किया था। उसकी कार से फैक्टरी 17 सिंगल व डबल बैरल बंदूक, 35 डिब्बों में रखे 700 कारतूस बरामद किए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Suicide: नींद से जागकर कमरे से बाहर निकले परिजन, आंगन में पेड़ से बेटी का शव लटका देख पांव तले खिसकी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ की पूछताछ में रोहन ने बताया था कि तीन साल पहले कंकरखेड़ा के डिफेंस एन्क्लेव निवासी अनिल बालियान उर्फ अनिल बंजी से उसकी मुलाकात हुई थी। बंजी प्राॅपर्टी की खरीद-फरोख्त के साथ अवैध हथियारों की तस्करी करने में शामिल था। 

इस दौरान अनिल बंजी ने मोदीपुरम स्थित कृषि विश्वविद्यालय के डीन राजबीर पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें डीन गंभीर रूप से घायल हुए थे। पूछताछ में उसने बताया कि अनिल के जेल जाने के बाद रोहन ने ही हथियार तस्करी की कमान संभाल ली थी, तभी से दोनों अवैध हथियारों की तस्करी में जुड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed