फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Step mother murdered for not providing mobile, son was asking for 10 thousand rupees

मोबाइल न दिलाने पर सौतेली मां की हत्या, बेटा मांग रहा था 10 हजार रुपये

Wed, 20 Jan 2021 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Step mother murdered for not providing mobile, son was asking for 10 thousand rupees
मोबाइल न दिलाने पर सौतेली मां की हत्या, बेटा मांग रहा था 10 हजार रुपये
विज्ञापन

सरधना। मोबाइल खरीदने के लिए रुपये न देने पर युवक ने सौतेली मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने पिता के क्लीनिक पर पहुंचकर हत्या की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने थाने पहुंचकर बेटे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी इबादुर्रहमान मूलरूप से खिर्वा जलालपुर कारहने वाला है। वह कई साल से सरधना में ही क्लीनिक चलाता है। वहीं एक डेयरी भी खोल रखी है। इबादुर्रहमान की पहली पत्नी से आठ बच्चे हैं। इसमें चार बेटे और चार बेटियां हैं। दो साल पहले इबादुर्रहमान ने इंदौर के रतलाम निवासी रेशमा से दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी से कोई संतान नहीं है। पहली पत्नी मकान पर रहती थी और दूसरी पत्नी डेयरी में बने आवास में अकेली रहती थी। इबादुर्रहमान तीसरे नंबर का बेटा खिजर(18) नशे का आदी है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को खिजर सौतेली मां रेशमा के पास पहुंचा और नया मोबाइल खरीदने के लिए 10 हजार रुपये मांगने लगा। रेशमा ने मना किया तो वह झगड़ा करने लगा। इस बीच रेशमा ने रिकार्डिंग कर पति को भेज दी।
विज्ञापन

रुपये न देने से गुस्साए खिजर ने दुपट्टे से रेशमा का गला घोटकर हत्या कर दी। वारदात का पता चलने पर इबादुर्रहमान थाने पहुंचा और सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसी बीच सिरफिरा युवक फिर से मौके पर पहुंचा और हत्या की बात स्वीकार करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में सीओ आरपी शाही का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के पकड़ने की जानकारी नहीं है। वहीं चर्चा है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों के पास हैं महंगे फोन...
रेशमा ने खिजर की बातचीत की रिकार्डिंग पति को भेजी थी। इसमें खिजर रेशमा से कह रहा है कि उसके दोस्तों के पास महंगे मोबाइल है। दोस्त उसे भी नया मोबाइल खरीदने को कहते रहते हैं। इस पर रेशमा ने कहा कि तुम्हें तो सब पता है कि तुम्हारे पिता कैसे परिवार चला रहे हैं। इसके बाद रुपये न देने से गुस्साए खिजर ने रेशमा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed