फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   State minister assures financial aid to flood-affected villagers

राज्य मंत्री ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया

Thu, 04 Sep 2025 09:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
State minister assures financial aid to flood-affected villagers
राज्य जल मंत्री दिनेश खटीक बाढ़ पीडि़तों को खाद्यय सामग्री वितरित करते हुए अन्नापूर्ण मंदिर पर।
परीक्षितगढ़। जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने गांव मीरपुर साधु नागल के लोगों से अन्नपूर्णा मंदिर पर मिलकर सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने व पूर्व विधायक ने सपा के पूर्व मुख्यमंत्री से सहायता दिलाने की बात कही। बाढ़ के प्रकोप को देखते हुए ग्रामीण खुद ही अपने मकान ध्वस्त कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह से गंगा किनारे बसे गांवों में बाढ़ के प्रकोप को लेकर खतरा बना हुआ है। गांव साधु मीरपुर नागल के ग्रामीण अपने मकानों को ध्वस्त कर मलबे को ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में भरकर सुरिक्षत स्थानों पर ले जा रहे हैं। शासन-प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए झारखंडी व अन्नपूर्णा मंदिर पर रहने व खाने की व्यवस्था कर रखी है। बृहस्पतिवार को जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक गांव आसिफाबाद स्थित अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष से 1.20 लाख रुपये व प्रत्येक व्यक्ति को 200 गज का ग्राम पंचायत की जमीन पर प्लाट दिए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही लोगों को खाद्य सामग्री भी वितरित की।
विज्ञापन

दूसरी ओर पूर्व विधायक योगेश वर्मा अपने समर्थकों के साथ गांव साधु मीरपुर नागल पहुंचे और लोगों का दर्द जाना। योगेश वर्मा ने कहा कि सपा सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी सहायता कराई जाएगी। उन्होंने अपने निजी स्तर पर भी मदद करने का आश्वासन दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा के नेतृत्व में डॉ. लता गौतम, डॉ. ब्रिजेश, डॉ. ललिता, जसवीर कुमार, सीएचओ जितेंद्र, रामगोपाल, राजेंद्र, रिजाऊल खान आदि ने शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed