{"_id":"5fce86218ebc3ecf5c3acd21","slug":"standards-will-be-examined-in-the-construction-of-fountain-laward-news-mrt5145565179","type":"story","status":"publish","title_hn":"फव्वारा निर्माण के मानकों की होगी जांच, जल्द टीम जांच कर सौंपेगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फव्वारा निर्माण के मानकों की होगी जांच, जल्द टीम जांच कर सौंपेगी रिपोर्ट
विज्ञापन
दौराला। दौराला आदर्श नगर पंचायत में धन का दुरुपयोग कर एक निजी मार्केट के सामने तालाब की भूमि पर फव्वारा निर्माण की जांच होगी। इसके लिए एसडीएम स्तर से टीम का गठन होगा। यह टीम जल्द ही जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेगी।
पंचायत की सर्विस रोड पर एक निजी मार्केट के सामने तालाब की करीब 750 मीटर भूमि पड़ी हुई है। बाकी जमीन हाईवे निर्माण में चली गई थी। अब नगर पंचायत चौराहे व पार्क की जगह तालाब की भूमि पर सरकारी धन का दुरुपयोग कर फव्वारे का निर्माण कर रही है। इस स्थान पर फव्वारे का कोई फायदा नहीं है। आम तौर पर फव्वारे का निर्माण चौराहे व पार्क में किया जाता है। पूर्व में भी नगर पंचायत पर सरकारी धन की बर्बादी के आरोप लग चुके हैं। इस मामले में सोमवार को मानवाधिकार एवं पर्यावरण सुरक्षा संगठन की अध्यक्ष आरती मलिक ने एसडीएम से शिकायत की।
तालाब की भूमि पर फव्वारा बनने का मामला प्रकाश में आया है। कुछ जमीन हाईवे निर्माण में चली गई थी। मानक क्या हैं, इसको लेकर जांच कराई जाएगी। जल्द ही एक टीम जांच के लिए भेजी जाएगी। अमित कुमार भारतीय, एसडीएम सरधना