फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Staging of sugreev ram meeting in ramleela

सुग्रीव मिलन प्रसंग का मंचन

Sat, 05 Oct 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Staging of sugreev ram meeting in ramleela
दौराला में रामलीला मंचन का शुभारंभ करते जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह। - फोटो : LAWARD
दौराला। कस्बे में रामलीला रंगमंच कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में शुक्रवार को कलाकारों ने हनुमान भेंट, सुग्रीव मिलन व बालि वध प्रसंग का मंचन किया।
विज्ञापन

कमेटी के संयोजक पुरुषोत्तम उपाध्याय ने बताया कि दौराला रेलवे स्टेशन के निकट शिव मंदिर है। उसके समीप आयोजित रामलीला में कलाकारों ने सर्वप्रथम हनुमान भेंट प्रसंग का मंचन किया। राम-लक्ष्मण को माता सीता को खोजने के दौरान वन में घायल जटायु मिलता है। इसके बाद जटायु माता सीता के बारे में उन्हें जानकारी देते हैं और उनकी मृत्यु हो जाती है। इसके बाद दोनों भाई सीता को खोजते हुए हनुमान से मिलते हैं। जहां हनुमान भगवान श्रीराम को पहचान लेते हैं। भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मण को अपने कंधे पर बैठाकर सुग्रीव से मिलाने ले जाते हैं। इसके बाद सुग्रीव अपने बारे में भगवान को बताते हैं। सुग्रीव की बात सुनने के बाद भगवान श्रीराम उनका साथ देते हैं और बालि का वध कर सुग्रीव का राज तिलक करते हैं। इस दौरान दर्शक भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हैं। इस दौरान वीरेंद्र उर्फ कल्लू, मुकेश अहलावत, ओमप्रकाश, प्रद्युमन जैन, ऋषिपाल, टिल्लू, सागर गुप्ता, सचिन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed