फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stag, Amritsar, Bulandshahr and Green Field Academy won

Meerut News: स्टैग, अमृतर, बुलंदशहर और ग्रीन फील्ड एकेडमी जीते

Thu, 08 Jan 2026 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Stag, Amritsar, Bulandshahr and Green Field Academy won
आईटीआई साकेत में मैच के बाद विजेता टीमफोटो स्त्रोत एकेडमी
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई साकेत क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 14वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को चार मैच हुए। इसमें स्टैग ग्लोबल यौद्धा, राजपूत वॉरियर अमृतसर, नेशनल क्रिकेट एकेडमी बुलंदशहर और ग्रीन फील्ड क्रिकेड एकेडमी ने मैच जीते।
विज्ञापन

पहले मैच में ग्रीन फील्ड क्रिकेट एकेडमी बुलंदशहर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में मात्र 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टैग ग्लोबल योद्धा की टीम ने 9.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन

दूसरे मैच में राजपूत वॉरियर अमृतसर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजपूत वॉरियर ब्लू की टीम 132 रन ही बना सकी। तीसरे मैच में नेशनल क्रिकेट एकेडमी बुलंदशहर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ चैंपियन की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे मैच में ग्रीन फील्ड क्रिकेट एकेडमी बुलंदशहर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.2 ओवर में 138 रन ही बना सकी। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि मैच के बाद मुख्य अतिथि शब्बीर हुसैन ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को अंतिम लीग मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed