फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Staff nurse Jyoti from Baghpat said she was happy to fight against Corona

कोरोना योद्धा: क्वारंटीन सेंटर में ड्यूटी कर रही स्टाफ नर्स ज्योति बोलीं- कोरोना के खिलाफ लड़कर मिल रही खुशी

Tue, 28 Apr 2020 06:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Apr 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
Staff nurse Jyoti from Baghpat said she was happy to fight against Corona
स्टाफ नर्स ज्योति - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी स्टाफ नर्स सरधना के निकट सरूरपुर क्वारंटीन सेंटर पर ड्यूटी कर रही हैं। वह कोरोना की इस जंग में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभा रही हैं। वह कहती हैं कि उन्हें इस संक्रमण के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में अपना योगदान देकर खुशी महसूस हो रही है। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के बीच रोजाना ड्यूटी करना आसान नहीं है। लेकिन जिले के फतेहपुर पुट्ठी गांव की बेटी ज्योति तोमर रोजाना मेरठ के जानी स्थिति क्वारंटीन सेंटर में ड्यूटी कर रही है। 
विज्ञापन


स्टाफ नर्स ज्योति बताती हैं कि उसकी तैनाती सरधना के निकट सरूरपुर सीएचसी पर है। लेकिन कोरोना संक्रमण के समय स्टाफ को क्वारंटीन सेंटर पर तैनात कर दिया गया। संकट के समय मेें स्टाफ और परिवार के लोगों ने सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन मेरठ तक पहुंचना भी आसान नहीं है। वह लगातार 48 घंटे डयूटी करने के बाद घर लौटती हैं। इसमें उसका भाई राजदीप बाइक पर उन्हें ड्यूटी पर छोड़ने जाता हैै। ज्योति ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने का आहवान किया।


वह कहती हैं कि कोरोना ड्यूटी पर रहने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। मां रणवीरी देवी का कहना है कि बीमारी का खतरा जरूर है, लेकिन उन्हें बेटी पर नाज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed