{"_id":"5fe392f48ebc3e3c513d7849","slug":"stab-to-death-in-nodinagar-modinagar-news-gbd2107674101","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव नाले में फैंका,शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव नाले में फैंका,शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
युवक की धारदार हथियार से हत्या कर नाले में फेंका
मोदीनगर। विद्यापुर गांव के नाले में बुधवार को धारदार हथियार से गुदा हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना है, मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
एसएचओ जयकरण सिंह ने बताया कि बुधवार को विद्यापुर के नाले में एक युवक के शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले से एक शव बरामद किया। शव पर धारदार हथियार से वार के कई निशान थे। आशंका जताई गई कि किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। एसएचओ का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा।