फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   St. Patrick's Overall Champion at Zonal Athletics Meet

Meerut News: जोनल एथलेटिक्स मीट में सेंट पैट्रिक्स ओवरऑल चैंपियन

Sat, 27 Jun 2026 07:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
St. Patrick's Overall Champion at Zonal Athletics Meet
- प्रतियोगिता में अनन्या सक्सेना को मिला बेस्ट एथलीट का पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सेंट पैट्रिक्स स्कूल में चल रही जोनल एथलेटिक्स मीट का शनिवार को समापन हो गया। इसमें सेंट पैट्रिक्स की टीम 189 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन रही। इसमें बालिका वर्ग में अंडर-17 एवं 19 में सोफिया की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में सोफिया की अनन्या सक्सेना ने अंडर-17 वर्ग में शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और हैमर थ्रो में तीन स्वर्ण पदक जीतकर बेस्ट एथलीट का पुरस्कार प्राप्त किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेंट थॉमस स्कूल खतौली के प्रधानाचार्य फादर थॉमसन थॉमस रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में सेंट थोमस के सत्यम सिंह प्रथम रहे। अंडर-19 में अनंत पंवार सेंट पैट्रिक्स पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 5:34.43 सेकंड का समय लिया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग अंडर-19 1500 मीटर दौड़ में सोफिया की तनिष्का 6:44.97 सेकंड के साथ पहले स्थान पर रहीं। अंडर-14 बालिका लंबी कूद में कीर्ति सेंट थोमस 3.81 मीटर के साथ पहले स्थान पर रहीं। अंडर-17 में सेंट पैट्रिक्स की गार्गी पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका में रिंकी पहले स्थान पर रहीं। बालक अंडर-19 भाला फेंक में अमन मलिक पहले स्थान पर रहे। अंडर-17 में कार्तिक पहले स्थान पर रहे। अंडर-14 बालक 200 मीटर दौड़ में सेंट पैट्रिक्स के शाश्वत पहले स्थान पर रहे। अंडर-17 में प्रज्ज्वल कुमार पहले स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में शिव सेंट पैट्रिक्स पहले स्थान पर रहे। अंडर-14 बालिका 200 मीटर दौड़ में आराध्या राणा सेंट थॉमस पहले स्थान पर रहीं।

अंडर-17 की 200 मीटर दौड़ में अनिष्का सोफिया पहले स्थान पर रहीं। अंडर-19 की 200 मीटर दौड़ में आयूषी सोफिया पहले स्थान पर रहीं। भाला फेंक में सौम्या पहले स्थान पर रहीं। अंडर-14 बालक की लंबी कूद में रौनक रावल पहले स्थान पर रहे। अंडर-17 में तेजस बालियान पहले स्थान पर रहे। आलिया 4 गुणा 400 मीटर रिले में सोफिया की टीम पहले स्थान पर रहीं।
-----

अलग-अलग श्रेणियों में ये रहे परिणाम
ओवरऑल विनर : सेंट पैट्रिक्स एकेडमी 189 अंक
बालक अंडर-14 : सेंट पैट्रिक्स एकेडमी (30 अंक)
बालक अंडर-17 : सेंट थॉमस स्कूल (46 अंक)
बालक अंडर-19 : सेंट पैट्रिक्स एकेडमी (63 अंक)
बालिका अंडर-14 : सेंट थॉमस स्कूल (49 अंक)
बालिका अंडर-17 : सोफिया गर्ल्स स्कूल (72 अंक)
बालिका अंडर-19 : सोफिया गर्ल्स स्कूल (49 अंक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed