फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSP office lawyers-police scuffle

एसएसपी ऑफिस पर वकीलों-पुलिस में हाथापाई

Sun, 03 Apr 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sun, 03 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
SSP office lawyers-police scuffle
घोसीपुर मामले में एसएसपी से शिकायत करते पहुंचे पुलिसकर्मियों से अधिवक्ताओं की होती धक्कामुक्की। - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ऑफिस पर शनिवार दोपहर अधिवक्ता और पुलिस में हाथापाई हो गई। अधिवक्ता घोसीपुर में खूनी संघर्ष के मामले में एकतरफा कार्रवाई करने की शिकायत लेकर आए थे। वहीं अधिवक्ता के जबरन ऑफिस में घुसने पर एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


अधिवक्ता सरताज गाजी और उसमान गाजी पक्ष में शुक्रवार को खरखौदा क्षेत्र के घोसीपुर में पथराव और फायरिंग हुई थी। इसमें सरताज गाजी का चचेरा भाई गुलफाम और एक युवती नेहा उर्फ तनु घायल हो गए थे। एकतरफा कार्रवाई करने की शिकायत लेकर शनिवार दोपहर दो बजे अधिवक्ता सरताज गाजी अपने साथी वकीलों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। एसएसपी फाइलों पर हस्ताक्षर

विज्ञापन

कर रहे थे, इसलिए उन्होंने अधिवक्ताओं को ऑफिस से बाहर बैठने को कहा। 
आधे घंटे इंतजार करने के बाद अधिवक्ताओं ने हंगामा करना शुरू किया। जिस पर अधिवक्ताओं और ऑफिस पर तैनात पुलिसकर्मियों की हाथापाई हो गई। बाद में एसएसपी ने शिकायत करने आए पांच अधिवक्ताओं को अंदर बुलाया और उनकी शिकायत सुनी। एसएसपी ने मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, अधिवक्ताओं का कहना था कि एक फाइल पर हस्ताक्षर करने के लिए एसएसपी ने जानबूझकर उनको आधा घंटे बाहर बैठाया। एसएसपी के कहने पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तो वर्दी उतार दो... 
एसएसपी
से मिलने के लिए अधिवक्ता जबरन ऑफिस में घुसे तो गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने बुला लिया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वर्दी उतार दो। कायरता से नौकरी करने वाले पुलिसकर्मियों की विभाग में जरूरत नहीं है।

 

गेट पर ड्यूटी लगा रखी है तो बगैर परमीशन के अंदर अधिवक्ता कैसे आ गए। एसएसपी ने स्टेनो और पीआरओ से तत्काल तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर पुलिस लाइन में उनकी वर्दी जमा करने की बात कही। इस पर पुलिसकर्मियों ने दोबारा ऐसा न होने की बात कहकर एसएसपी से माफी मांगी। बाद में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से लिखित में जवाब देने की बात कही।



सुबह 10 से 12 बजे तक फरियादियों की शिकायत सुनने का समय होता है। अधिवक्ता दोपहर दो बजे शुक्रवार को हुए खूनी संघर्ष के मामले को लेकर आए थे। फाइलों का काम करने के बाद मैंने उनको बुलाया और उनकी शिकायत सुनी। पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप गलत है। - डीसी दूबे, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed