फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP's 'PDA Chaupal' in Pithlokar; emphasis on strengthening the organization at the booth level.

Meerut News: पिठलोकर में सपा की पीडीए चौपाल, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

Tue, 22 Sep 2026 08:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
SP's 'PDA Chaupal' in Pithlokar; emphasis on strengthening the organization at the booth level.
सरधना। समाजवादी पार्टी के पीडीए जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। समाजवादी पार्टी के पीडीए जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव पिठलोकर में पीडीए चौपाल आयोजित की गई। इसमें सपा नेताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही गांव और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर चर्चा की गई।
चौपाल को संबोधित करते हुए सपा नेता चौधरी वसीम राजा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लगातार गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से संवाद करना चाहिए। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता, किसानों, मजदूरों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों की विकास में समान भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी उन्होंने जोर दिया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को गति देने पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान गुलबाहर, गुलफाम सैफी, बबलू एडवोकेट, हसीन चौधरी, इरशाद प्रधान, गिरेन्द्र प्रधान, मास्टर इस्माईल, जुल्फिकार राणा, इमरान पूठ, सलमान, रोशन रहमान और मुरसलीन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed