{"_id":"6b0ac72a4aa83377da0f26a7","slug":"sports-week-up-yoddhas-win-the-title-in-kabaddi-meerut-news-c-72-1-mct1009-163547-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल सप्ताह : कबड्डी में यूपी वॉरियर्स ने खिताब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल सप्ताह : कबड्डी में यूपी वॉरियर्स ने खिताब जीता
विज्ञापन
- कैरम के पुरुष वर्ग में आलोक और महिला वर्ग में रिया बनीं विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एनएएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग की ओर से आयोजित चार दिवसीय खेल सप्ताह का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कबड्डी और कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी में यूपी वॉरियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया जबकि कॉमर्स वॉरियर्स की टीम उपविजेता रही।
कैरम प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में आलोक ने पहला और पुरेक्ष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग में रिया विजेता और निधि उपविजेता रहीं। समापन समारोह में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार अग्रवाल ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
वाणिज्य विभाग की ओर से खेल सप्ताह में रस्साकशी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, शतरंज, खो-खो, क्रिकेट, कबड्डी और कैरम सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रो. विवेक त्यागी, प्रो. संजय कुमार, प्रो. चिन्मय चतुर्वेदी, डॉ. देवेश टंडन, डॉ. शिवा भारद्वाज, डॉ. अमरजीत चौहान, डॉ. कनिका माहेश्वरी सहित महाविद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।