{"_id":"6768577b55fdbf219101e931","slug":"sports-stadium-meerut-defeated-cav-4-1-meerut-news-c-72-1-mrt1058-126459-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ ने सीएवी को 4-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ ने सीएवी को 4-1 से हराया
विज्ञापन
- मेरठ महोत्सव के मौके पर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई हॉकी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ महोत्सव के मौके पर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ स्पोर्ट्स स्टेडियम और सीएवी इंटर कॉलेज की टीम के बीच मैच हुआ। मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 4-1 से मैच जीता।
प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम में विकास चौधरी, देवा, सुमित, रोहित, पंकज, मयंक, अनुज, अफसर अली, मुकुल, हर्ष, अनुज यादव, आमिर, सादाब, रंजन, संदीप और लकी ने प्रतिभाग किया। टीम के सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाई। सांसद अरुण गोविल ने विजेता और उपविजेता दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खिलाड़ियों ने सांसद के सामने जय श्रीराम के नारे लगाए। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, सहायक प्रशिक्षक अब्दुल अहद, प्रवीण शर्मा, ललित पंत, अप्सरा चौधरी आदि रहे। निर्णायकों में भूपेश कुमार, तरुण चौहान, प्रभा, संदीप आदि रहे।