फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports practice stopped in the stadium

Meerut News: स्टेडियम में बंद हुआ खेलों का अभ्यास

Sun, 17 Nov 2024 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Sports practice stopped in the stadium
सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण को खोदा जा रहा ट्रैक
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिछले एक सप्ताह से सिंथेटिक ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। इस कारण खेल मैदान में खेलों का अभ्यास पूरी तरह से बंद हो गया है। अभ्यास न होने के कारण खिलाड़ियों को भी परेशान होना पड़ रहा है। स्थायी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी न होने के कारण समस्या और अधिक बढ़ गई है। एक सप्ताह कार्य को शुरू हुए हो गया है, लेकिन अभी तक एथलेटिक्स खेलों के अभ्यास के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय की ओर से 400 मीटर 8 लेन का ट्रैक, लॉंग जंप, हाई जंप और रनिंग स्टि्रप भी बनाई जानी है। एथलेटिक्स से जुड़े खेलों के लिए ट्रैक तैयार होना है। इसके लिए शासन की ओर से कुल 8.56 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है और इसमें से 4.28 करोड़ रुपये निर्माण करने वाली संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट प्रा. लिमिटेड के खाते में भी जा चुका है।
विज्ञापन

कंपनी की ओर से कार्य शुरू कर दिया गया है। नपाई व मार्किंग के बाद शनिवार को 400 मीटर ट्रैक के लिए ट्रैक की खोदाई का कार्य भी शुरू हो गया है, इस कारण अब यहां अभ्यास बंद हो चुका है। पिछले दो दिनों से यही हाल है। अभ्यास बंद होने के कारण यहां आने वाले 250 से अधिक खिलाड़ी परेशान हैं। यहां कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी अभ्यास करते हैं, लेकिन अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो पाई है। वर्तमान में यहां अनिमेष सक्सेना के पास क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी का कार्यभार है। उनके पास सहारनपुर का भी चार्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन यहां व तीन दिन सहारनपुर होने के कारण समस्या और अधिक बढ़ रही है। दिसंबर में उत्तराखंड में नेशनल खेल भी होने वाले हैं जिसके चलते अब खिलाड़ियों को अधिक अभ्यास की आवश्यकता है। स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी ने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी से वार्ता का समय आरएसओ की ओर से लिया गया है, जल्द ही समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed