{"_id":"62e89a6f9631a52a6c4a67f9","slug":"sports-news-indian-team-reached-the-final-in-the-mixed-relay-on-the-performance-of-rupal-choudhary-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप: मेरठ की रूपल चौधरी का शानदार प्रदर्शन, भारतीय टीम ने फाइनल के लिए किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप: मेरठ की रूपल चौधरी का शानदार प्रदर्शन, भारतीय टीम ने फाइनल के लिए किया क्वालीफाई
Tue, 02 Aug 2022 09:01 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 02 Aug 2022 09:01 AM IST
सार
मेरठ की रूपल चौधरी ने कमाल का प्रदर्शन किया है। वहीं जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन
रूपल चौधरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोलंबिया में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मिक्स रिले स्पर्धा में मेरठ की एथलीट रूपल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मिक्स टीम ने 3:19:62 मिनट में दौड़ पूरी करते हुए प्रथम स्थान पाया। जबकि जर्मनी ने 3:22:41 मिनट के साथ दूसरा और ग्रेट ब्रिटेन ने 3:22:77 मिनट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
मेरठ की रूपल चौधरी जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में मिक्स इवेंट के साथ, बालिका मिक्स इवेंट और चार सौ मीटर दौड़ में प्रतिभाग करने वाली हैं। अपनी पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तरीय खेलों में रूपल के प्रदर्शन को लेकर उनके कोच विशाल सक्सेना ने खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि रूपल के पास तीन इवेंट में पदक पाने का अच्छा मौका है। वो अपना बेस्ट देगी तो पदक जरूर आएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: जिला अस्पताल में अचानक हुआ ऐसा हाल, डॉक्टरों में मचा हड़कंप, ऑपरेशन टले, मोबाइल की रोशनी में देखे मरीज
विज्ञापन