फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sports news

कबड्डी में लगा रोमांच का तड़का

Sun, 11 Oct 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 11 Oct 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
sports news
दबथुवा गांव में शनिवार को दो दिवसीय 42वीं प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रो कबड्डी के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर प्रतियोगिता का रोमांच बढ़ा दिया। उद्घाटन एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग ने किया। पहले दिन चार मैच खेले गए।
विज्ञापन


उद्घाटन मैच बुलंदशहर व झांसी के बीच खेला गया। बुलंदशहर ने 44-12 के अंतर से मैच जीत लिया। दूसरा मैच मेरठ श्रीराम पिस्टन और मेरठ ज्योतिष के बीच हुआ। मेरठ ज्योतिष टीम ने 34-9 के अंतर से मैच पर कब्जा किया। तीसरा मैच सबसे ज्यादा रोमांचक रहा। प्रो कबड्डी के स्टार खिलाड़ियों से सजी बागपत टीम का मुकाबला गौतमबुद्घनगर से हुआ। बागपत ने 48 अंक हासिल किया, जबकि गौतमबुद्घनगर 17 अंक ही बना सकी।
विज्ञापन


चौथा मैच झांसी व गौतमबुद्घनगर के बीच हुआ। गौतमबुद्घनगर ने 23-3 के अंतर से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में कुल नौ टीमें भाग ले रही है। इस मौके पर जिला कबड्डी संघ चेयरमैन रजनीश कौशल, सचिव जगेंद्र चौधरी, आयुष कौशल, दिनेश शर्मा, दिनेश रस्तोगी, विनेश जैन, प्रदीप अरोरा, राजेश सिंह, नरेश नंगला, अजय शर्मा, सतेंद्र, अनिल कुमार, सरधना इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार, दिनेश कुुमार, प्रदीप अरोरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो कबड्डी स्टार ने किया प्रभावित

बागपत टीम प्रो कबड्डी स्टार खिलाड़ियों से सजी है। इसमें प्रो कबड्डी लीग में दिल्ली टीम के खिलाड़ी संदीप तोमर, श्रीकांत तेवतिया, तेलुगू टीम के रूपेश तोमर, बंगलूरू टीम के विकास और इरफान खेल रहे हैं। इन पांचों खिलाड़ियों ने अपने पहले मैच में ही प्रभावित किया। इन खिलाड़ियों के खेल को देखने के लिए दर्शकों की काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed