फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sports are must as education : DIOS

शिक्षा के साथ खेलों का होना भी जरूरी : डीआईओएस

Thu, 17 Oct 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
sports are must as education : DIOS
माछरा। चौ. प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा में 70वें जनपदीय क्रीड़ा समारोह का बुधवार को समापन हो गया। यहां डीआईओएस गिरिजेश चौधरी ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का होना भी जरूरी है। जिससे छिपी हुई प्रतिभा को निखारने अवसर मिलता है।
विज्ञापन

चौ. प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज में क्रीड़ा समारोह के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीआईओएस गिरिजेश चौधरी ने कहा कि प्रधानाचार्य राजेश त्यागी एवं क्रीड़ा अध्यक्ष माछरा उपेन्द्र कुमार तथा क्षेत्रीय क्रीड़ा अध्यक्ष सुधीर त्यागी जैन कॉलेज ने बड़ी मेहनत के उपरांत कार्यक्रम आयोजित किया। वह चाहते हैं कि आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। व्यायाम शिक्षक माछरा के उपेंद्र कुमार, जैन कॉलेज सरधना के सुधीर त्यागीं ने कहा कि इससे भी अधिक छात्र-छात्राओं को खेलकूद में आगे बढ़ाएंगे। माछरा कॉलेज प्रधानाचार्य राजेश त्यागी ने सभी का आभार जताया। उन्हाेंने खेलकूद प्रतियोगिता में सहयोग देने के लिए कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। उधर, कॉलेज प्रबंधक अशोक त्यागी एवं अमित शांडिल्य ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed