फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Spiritual development is also important along with physical development: Sethi

शारीरिक के साथ आत्मिक विकास भी जरूरी : सेठी

Tue, 14 Apr 2026 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Spiritual development is also important along with physical development: Sethi
मेरठ। बैसाखी के उपलक्ष्य में आर्य समाज थापर नगर ने कदम पब्लिक स्कूल में नई पीढ़ी को धर्म संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लिए यज्ञ, भजन एवं प्रवचन कार्यक्रम किया। विद्यालय प्रबंधक संजीव चौधरी, प्रधानाचार्य पारुल चौधरी, शिक्षक ने यजमान के रूप में आहुतियां दीं। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में यज्ञ सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन

आर्य समाज थापर नगर के प्रधान राजेश सेठी ने बैसाखी पर्व के सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। सेठी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल आजीविका अर्जित करना नहीं बल्कि श्रेष्ठ गुणों का विकास कर समाज व परिवार के प्रति दायित्वबोध कराना भी है। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा में नैतिकता और धार्मिक मूल्यों का समावेश नहीं होगा, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है। इसलिए शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आत्मिक विकास भी जरूरी है।
विज्ञापन

भजन उपदेशक पंडित दिनेश पथिक ने भजनों एवं देशभक्ति गीतों से वातावरण को ओजपूर्ण बना दिया। उन्होंने पहेलियों के माध्यम से महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण कराते हुए बच्चों में उत्साह और देशभक्ति का संचार किया। इस अवसर पर वरिष्ठ संघ प्रचारक सूर्य देव त्यागी, प्रधान लोकेंद्र सिंह, सुशील बंसल, विजय बंसल, कृष्ण कुमार वर्मा, दिनेश कक्कड़, अशोक सुधाकर, प्रीति सेठी, संजय गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed