फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   speed train dauregi

मेरठ और दिल्ली के बीच 120 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें

Fri, 02 Dec 2016 12:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 02 Dec 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
speed train dauregi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 सब कुछ ठीक रहा तो मेरठ से दिल्ली रेलवे ट्रैक पर ट्रेनें 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ती नजर आएंगी। जीएम उत्तर रेलवे के निरीक्षण में ट्रैक पास हो गया है। खुद जीएम ने सेक्शन की तारीफ की है। वापसी में जीएम स्पेशल मेरठ से गाजियाबाद तक 120 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से गई।
विज्ञापन

मेरठ से दिल्ली सेक्शन पर अभी करीब 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की औसत गति से ट्रेनें चलती हैं। पैसेंजर ट्रेनों की गति तो औसतन 60 किलोमीटर तक ही है। रेलवे ने न सिर्फ मौजूदा ट्रैक का मेंटेनेंस किया है, बल्कि सेक्शन का विद्युतीकरण भी किया जा चुका है। बृहस्पतिवार को जीएम स्पेशल से गाजियाबाद-टपरी रेल सेक्शन का निरीक्षण करने निकले जीएम उत्तर रेलवे एक पूठिया ने सिटी स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने सेक्शन के दोहरीकरण और अंडर पास से लेकर पुलिया आदि के कार्य देखे हैं। सभी कार्य बेहतर हुए हैं। ट्रैक पर जर्क भी न के बराबर है। भविष्य में यह दिल्ली रेल मंडल के महत्वपूर्ण ट्रैक में शामिल होगा। सेक्शन के स्टेशनों पर भी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। वापसी में उन्होंने मेरठ से गाजियाबाद तक जीएम स्पेशल को 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलवाया, ताकि ट्रैक की तेज गति क्षमता आंकी जा सके। जीएम के निरीक्षण में ट्रैक पास हो गया। जीएम एके पूठिया ने बताया कि आने वाले समय में ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों की गति बढ़ाई जाएगी। इससे यात्री अपने गंतव्य तक जल्दी पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


तेजी से चल रहा ट्रैक दोहरीकरण
मेरठ से टपरी तक बनाए जा रहे नए ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन के सवाल पर जीएम ने कहा कि दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। 20 जनवरी 2017 तक मेरठ से खतौली और 2018 तक मुजफ्फरनगर से टपरी रेलवे स्टेशन तक नए ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed