फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Speak silent eyewitnesses of the mother murder, blood-blood, father-father

मां के कत्ल का चश्मदीद मासूम बोला, पापा ने मम्मी को मार डाला

Thu, 16 Nov 2017 10:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 16 Nov 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
Speak silent eyewitnesses of the mother murder, blood-blood, father-father
चश्मदीद मासूम और महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

मेरठ। एसओ टीपी नगर के अनुसार मासूम शिवा ही अपनी मां के कत्ल का चश्मदीद है। वह मकान मालिक बुजुर्ग सहिराम को बाबा कहता है। वह घर से निकला तो सहिराम को आता देख उससे बाबा-बाबा कहकर लिपट गया था। यही कहता रहा कि खून-खून, पापा-पापा। सहिराम जब कमरे में पहुंचे तो सोनिया का खून से लथपथ शव देखकर घटना का पता चला। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया और एसओ ने शिवा से पूछताछ की तो शिवा बार-बार खून-खून ही बोलता रहा। जब उससे पूछा गया कि मम्मी को किसने मारा तो वह पापा-पापा बोला। सीओ के अनुसार बच्चे की बात से काफी हद तक साफ हो गया है कि हत्या महिला के पति ने की है। 

विज्ञापन


देखिए वीडियो : दोस्त से अफेयर के शक में पति ने बच्चे के सामने बीवी का किया ये हाल
विज्ञापन


किसी ने नहीं सुनी चीख
पुलिस के अनुसार हैरानी की बात है कि न तो किसी पड़ोसी ने सोनिया की चीख सुनी और न हत्या का किसी को पता चल पाया। मकान मालिक और पड़ोसियों के अनुसार दंपति रोजाना ही झगड़ता था। रोजाना के क्लेश से तंग आकर उनसे मकान खाली करने को भी कह दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : मासूम के सामने पत्नी को फावड़े से काट डाला, तड़पकर तोड़ा दम

प्लानिंग के साथ वारदात

Speak silent eyewitnesses of the mother murder, blood-blood, father-father
पलंग पर पड़ा महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

सोनिया की मां लक्ष्मी देवी ने बताया कि ऋषिपाल ने सोनिया को सुनहरे सपने दिखाकर प्रेम विवाह किया था। लेकिन कोई सुख नहीं दिया। ऋषिपाल को नशे की लत लग चुकी थी। आए दिन सोनिया से पैसे मांगता था। सोनिया पर दूसरे युवक से संबंध होने का शक करने लगा था। इसी वजह से घर में रोजाना क्लेश रहता था। सोनिया ने उससे अलग होने का निर्णय ले लिया था। कोर्ट में विवाद भी चल रहा था। वहीं, सोनिया की बहन के अनुसार ऋषिपाल को उसकी बहन पर शक था कि वह उसके दोस्त से नजदीकी बढ़ा रही है। हत्या के बाद ऋषिपाल सोनिया का सारा जेवर, नगदी के अलावा अपने कपडे़ आदि सभी सामान भाग गया। जिससे साफ है कि उसने सोनिया की हत्या पूरी प्लानिंग से की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed