फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The wife was bitten by the shovel in suspicion of illegal relations, death

मासूम के सामने पत्नी को फावड़े से काट डाला, तड़पकर तोड़ा दम

Wed, 15 Nov 2017 08:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 15 Nov 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
The wife was bitten by the shovel in suspicion of illegal relations, death
अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मेरठ। दोस्त से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी को फावड़े से काट डाला। महिला ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन की। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन


पढ़ें : पापा दिल्ली नहीं गए, मम्मी और अंकल ने उन्हें मार दिया
विज्ञापन


थाना टीपीनगर क्षेत्र के गोकुल विहार में एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मूल रूप से नूरपूर हापुड़ की रहने वाली सोनिया ने जमालपुर हापुड़ निवासी ऋषिपाल से छह साल पूर्व लव मैरिज की थी। वर्तमान में दंपति रोहटा रोड गोकुल विहार में किराए के मकान में रह था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, लाश बोरे में बंद कर...

दंपति के चार साल का एक मासूम बेटा है। सोमवार रात दंपति में झगड़ा हुआ। जिसके बाद महिला के पति ने मासूम बेटे के सामने ही महिला पर फावड़े से वार कर उसकी जान ले ली। पुलिस के अनुसार महिला का पति उस पर अपने एक दोस्त के साथ अवैध संबंध होने का शक करता था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed