{"_id":"660585206b712777a905b014","slug":"spa-meerut-news-c-14-1-mrt1001-505143-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा: नहीं हुआ कोई नया एलान, पर टिकट के लिए जारी है घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा: नहीं हुआ कोई नया एलान, पर टिकट के लिए जारी है घमासान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा: नहीं हुआ कोई नया एलान, पर टिकट के लिए जारी है घमासान
- दावेदार लखनऊ में डटे, बदलाव के किए जा रहे दावे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। समाजवादी पार्टी में टिकट को लेकर घमासान जारी है। दावेदारों लखनऊ में डटे हैं और दावा कर रहे हैं कि टिकट में बदलाव होगा। हालांकि अभी सपा ने टिकट को लेकर कोई नया एलान नहीं किया है। वहीं, प्रत्याशी भानु प्रताप के समर्थकों का कहना है कि उनका टिकट नहीं कटेगा।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट और बिजनौर सीट पर टिकट को लेकर ज़ोर आजमाइश चल रही है। बुधवार को बैठक हुई थी, जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह, सरधना विधायक अतुल प्रधान, हस्तिनापुर से पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री और किठौर विधायक शाहिद मंजूर, राष्ट्रीय सचिव आकिल मुर्तजा, पूर्व सांसद हरीश पाल के बेटे नीरज पाल, जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी थे। शाहिद मंजूर बिजनौर से दावेदार हैं, जबकि बाकी सभी मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से। सपा ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह और बिजनौर सीट से दीपक सैनी को प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी के मेरठ जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि अभी लखनऊ में ही हैं। टिकट को लेकर मंथन चल रहा है।
======
शाहिद मंजूर बने सपा के स्टार प्रचारक
मेरठ। किठौर से चौथी बार विधायक और सपा सरकार में श्रम राज्य मंत्री रहे शाहिद मंजूर को सपा ने स्टार प्रचारक बनाया है। सपा ने स्टार प्रचारक की जो सूची जारी की है उनमें शाहिद मंजूर का नाम है। शाहिद मंजूर बिजनौर से टिकट की भी दावेदार हैं। हालांकि वहां से सपा ने दीपक सैनी को प्रत्याशी बनाया है। सपा में टिकटों को लेकर घमासान मचा है, इसलिए दावेदार अभी उम्मीद लगाए हुए हैं।