{"_id":"65f45c8dc3b7e9ad400e9a33","slug":"spa-meerut-news-c-14-1-mrt1001-494555-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा: दिग्गज दावेदार फेल, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह बने प्रत्याशी \nसपा: दिग्गज दावेदार फेल, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह बने प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा: दिग्गज दावेदार फेल, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह बने प्रत्याशी सपा: दिग्गज दावेदार फेल, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह बने प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा: दिग्गज दावेदार फेल, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह बने प्रत्याशी
- सपा ने दलित दांव चला, शुक्रवार शाम की गई घोषणा, आपसी खींचतान में नए प्रत्याशी के हाथ लगी टिकट की बाज़ी
- सही साबित हुआ अमर उजाला का अनुमान
- दावेदारों की लखनऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई बैठक, इसके बाद टिकट हुआ फाइनल
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह होंगे।
सपा के दिग्गज दावेदार टिकट की रेस में फेल हो गए। सपा ने दलित दांव चला है। हालांकि योगेश वर्मा को टिकट देकर भी यह दांव चला जा सकता था, मगर आपसी खींचतान में ऐसा नहीं हो सका। दावेदारों की लखनऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ शुक्रवार दोपहर बैठक हुई और इसके बाद शाम टिकट फाइनल कर दिया गया। अमर उजाला पहले ही आपसी खींचतान की वजह से किसी नए को टिकट देने की खबर प्रकाशित कर चुका था, यह अनुमान सही साबित हुआ है। सपा के टिकट पर सभी की निगाहें लगी थीं।
दिग्गज दावेदारों को लगा ज़ोर का झटका
मेरठ से सपा के टिकट की दौड़ में किठौर विधायक शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व सांसद हरीश पाल के बेटे नीरज पाल, जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, अमरोहा से विधानसभा का सपा टिकट पर चुनाव लड़े मुखिया गुर्जर के नाम प्रमुखता में चल रहे थे।
इनके समर्थक सोशल मीडिया पर अपने-अपने नेता का टिकट फाइनल होने का दावा भी कर रहे थे। सोशल मीडिया पर उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ फोटो भी पोस्ट कर रहे थे। इन दावेदारों को और उनके समर्थकों को जोर का झटका लगा है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी हुआ था मंथन
मेरठ-हापुड़ लोकसभा से सपा के सिंबल पर चुनाव कौन लड़ेगा, इसे लेकर पहले मंगलवर को बैठक हुई थी। पूर्व और वर्तमान विधायक व पदाधिकारियों समेत 11 लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव से मिले थे। दावेदार ज्यादा थे, इसलिए टिकट फाइनल नहीं हो सका था। फिर से मंथन के लिए शुक्रवार को फिर सभी को लखनऊ बुलाया था। इस बार 50 से ज़्यादा लोग गए थे।
======
बैठक में भी योगेश वर्मा और अतुल प्रधान की कलह आई सामने
पार्टी सूत्रों का कहना है कि लखनऊ में जब टिकट को लेकर मंथन चल रहा था तो इस दौरान अतुल प्रधान और योगेश वर्मा के बीच आपसी कलह सामने आई। टिकट को लेकर दोनों ने जो अपने-अपने पक्ष रखे, वो एक दूसरे की बात को काट रहे थे। इससे यह अफवाह भी उड़ गई कि दोनों में कहासुनी हुई है। हालांकि दोनों नेताओं ने कहा कि कोई मनमुटाव नहीं है। न ही कोई कहासुनी हुई है।