{"_id":"65be538e8be409956d0d9fbc","slug":"spa-meerut-news-c-14-1-mrt1001-456481-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मनोज चपराणा पर गिरी गाज, जिला महासचिव पद से हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मनोज चपराणा पर गिरी गाज, जिला महासचिव पद से हटाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज चपराणा पर गिरी गाज, जिला महासचिव पद से हटाए गए
- होर्डिंग को लेकर पार्टी कार्यालय पर भिड़े थे सपाई, वीडियो हुआ था वायरल, जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष से की थी शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। होर्डिंग को लेकर सपा कार्यालय पर हुई कहासुनी मामले में मनोज चपराणा पर गाज गिरी है, उन्हें जिला महासचिव पद से हटा दिया गया है। इस संबन्ध में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी किया है।
जेल रोड स्थित सपा कार्यालय पर लगाए गए एक हॉर्डिंग पर जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी का फोटो न होने पर
27 जनवरी को को सपाइयों में कहासुनी हुई थी। इनका 8 मिनट 42 सेकंड का एक वीडियो भी वायरल हो हुआ था, जिसमें जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में सपाई आपस में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आ रहे थे। इस मामले से जिलाध्यक्ष ने पार्टी हाईकमान को अवगत कराया था।
जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने उनसे कहा कि अगर पार्टी कार्यालय पर कोई होर्डिंग लगाएंगे तो उसमें जिलाध्यक्ष का फोटो होना चाहिए, यह पार्टी प्रोटोकॉल है। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
वहीं, इस संबंध में मनोज चपराणा का कहना है कि उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की थी, बल्कि उनके साथ ही अभद्र व्यवहार किया गया था।