फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP workers reach meerut Collectorate with cows clashes with police

गायों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा कार्यकर्ता, पुलिस से तीखी झड़प, जमकर हंगामा

Wed, 02 Jan 2019 06:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Jan 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
SP workers reach meerut Collectorate with cows clashes with police
सपा
बुधवार को सपा नेता अतुल प्रधान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता आवारा पशुओं को लेकर ज्ञापन देने मेरठ कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां कमिश्नरी चौराहे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। यहां पार्टी समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और खूब हंगामा किया। इस दौरान कमिश्नरी चौक पर ही पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया। पुलिस ने पशुओं को पुलिस लाइन में लेजाकर बांधा।
विज्ञापन


यहां कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगे रखते हुए कहा कि आवारा पशुओं के कारण गांव के किसानों के फसलें प्रभावित हो रही हैं। क्योंकि आवारा पशुओं द्वारा फसलें तबाह की जा रही है। यही नहीं शहर और गांव दोनों ही जगह आवारा पशुओं ने सड़कों पर आवाम का निकलना दूभर कर दिया है। 
विज्ञापन

ज्ञापन में अपनी मांगे रखते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा आम लोगों को मीटरीकरण के नाम पर और अनाप-शनाप बिल थमाकर परेशान किया जा रहा है। वहीं किसानों को गन्ना भुगतान दिलाने में यूपी सरकार पूरी तरह असमर्थ है। 

ज्ञापन में कहा गया कि समय पर मिलों के न चलने के कारण गन्ना किसान गेहूं की फसल तक नहीं बो पाए हैं। यही नहीं यूपी के बेरोजगार भी भर्ती धांधली के कारण अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। शहरों में चैन स्नेचिंग जैसी घटनाएं हर रोज हा रही हैं। ऐसे में योगी सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।  

इसके अलावा ज्ञापन में कहा गया कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ओडीएफ घोषित किया जाना एक बड़ा घोटाला है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने फर्जी एन्काउंटरों की भी सीबीआई जांच कराने की मांग की साथ ही उपरोक्त सभी मांगों के न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed