{"_id":"5a5d00404f1c1b7b268b4979","slug":"sp-traffic-ne-poocha","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ट्रैफिक ने पूछा, दिन में कैसे घुस रहे भारी वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ट्रैफिक ने पूछा, दिन में कैसे घुस रहे भारी वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में दिन में भारी वाहनों के घुसने पर एसपी ट्रैफिक सख्त हो गए हैं। सोमवार को एसपी ट्रैफिक ने ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस से जवाब मांगा कि आखिर भारी वाहनों को कैसे आने दिया जा रहा है। एसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि दिन में यदि भारी वाहन शहर में घुसे तो संबंधित पुलिसकर्मी जिम्मेदार होंगे।
शहर में सुबह सात बजे से रात्रि दस बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहती है। नो एंट्री के समय शहर में भारी वाहन प्रतिबंधित हैं। दिन में भारी वाहनों से जाम तो लगता ही था, साथ ही हादसे भी होते थे। एसपी ट्रैफिक ने सख्ती करते हुए दिन में भारी वाहनों पर रोक लगा दी थी। भारी वाहन बंद होने से शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है। भारी वाहन बंद होने से मोदीपुरम, जीरो माइल, बेगमपुल चौराहा, लालकुर्ती मुख्य मार्ग, बाउंड्री रोड, कमिश्नरी आवास चौराहा, चौधरी चरण सिंह विवि मार्ग, जेलचुंगी, तेजगढ़ी चौराहा, मेडिकल कॉलेज, शास्त्रीनगर पीवीएस रोड, एल ब्लॉक शास्त्रीनगर, हापुड़ रोड, हापुड़ अड्डा, दिल्ली रोड, मेट्रो प्लाजा और बागपत रोड पर भारी वाहन बंद होने से जाम से निजात मिली है।
दो हजार है जुर्माना
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यदि नो एंट्री में ट्रक या कोई भी भारी वाहन घुस जाता है। ऐसे में नो एंट्री के उल्लंघन में दो हजार रुपये का चालान काटा जाता है। पिछले बीस दिन में ट्रैफिक पुलिस ने 250 भारी वाहनों के नो एंट्री में चालान काटे हैं। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई का कहना है कि भारी वाहनों को कोई भी छूट नहीं दी जाएगी। यातायात व्यवस्था में सुधार हो रहा है। भारी वाहन दिन में शहर में प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन
अवैध ऑटो को लेकर भी चलाया अभियान
टीआई सुनील कुमार और टीएसआई डीडी दीक्षित ने सोमवार को नो टेंपो जोन में अवैध ऑटो के खिलाफ अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस ने 14 अवैध ऑटो और 11 ई रिक्शाओं को सीज कर पुलिस लाइन में भेज दिया। अधिकांश ऑटो डीजल से चलाए जा रहे थे, जो दस साल से अधिक पुराने हैं। नियम विरुद्ध खडे़ 12 ऑटो के भी चालान किए गए।