{"_id":"68f8d156bdc748943b00a413","slug":"sp-rural-inspected-the-sardhana-co-office-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110145-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसपी देहात ने सरधना सीओ कार्यालय का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसपी देहात ने सरधना सीओ कार्यालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन
सरधना। सीओ कार्यालय का एसपी देहात अभिजीत कुमार ने औचक निरीक्षण किया। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बुधवार को तहसील परिसर स्थित सीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों की जांच के साथ-साथ सर्किल के थानों में लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण व्यवस्था तथा थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
एसपी देहात ने सीओ आशुतोष कुमार से सरधना, रोहटा, सरूरपुर और जानी थाना क्षेत्रों में लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने गंभीर अपराधों की विवेचनाएं प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वह लंबित प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा कर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।
एसपी ने पुलिस थानों में जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान, बीट व्यवस्था को सुदृढ़ करने, महिला सुरक्षा को लेकर सजग रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है, जिससे जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो। सीओ आशुतोष कुमार ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के सभी थानों में लंबित विवेचनाओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही, अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्त और सतत निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।