Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP leaders arrested in support of farmers

मेरठ से हस्तिनापुर लाए गए सपा कार्यकर्ता

Tue, 08 Dec 2020 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
SP  leaders arrested in support of farmers
सरधना/मवाना। किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लखनऊ में गिरफ्तारी के बाद क्षेत्रीय सपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। मेरठ में गिरफ्तारी देने वाले कुछ सपा कार्यकर्ताओं को हस्तिनापुर थाने में रखा गया। इनमें पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबर चौहान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जयराज चपराना, सम्राट मलिक, यासीन पहलवान, गुलफाम, इरफान सैफी, गुलशेर राणा, आदि हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं ने मेरठ में गिरफ्तारी दी है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर हस्तिनापुर में कई कार्यकर्ताओं को बैठाया गया है। सपा कार्यकर्ता विपिन मनोठिया ने बताया कि किसानों का समर्थन करने से रोके जाने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधा और अपनी गिरफ्तारी दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष अगर कहीं पर भी कुछ करता है तो सरकार कोरोना का बहाना बना लेती है। खुद के कार्यक्रम आयोजित करने पर उसे कोरोना का डर नहीं सताता है। यह सरकार तानाशाही कर रही है।
विज्ञापन

मवाना में किसान आंदोलन के समर्थन में तहसील में ज्ञापन देने जाने की सूचना पर पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि को सपा कार्यकर्ताओं के साथ उनके घर में ही नजरबंद कर दिया गया। शाम तक वह घर पर ही रहे। पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि को सपा कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम को ज्ञापन देेने तहसील जाना था। इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेमचंद ने दो पुलिस वाले भेजकर उनको घर में ही कैद करा दिया। उनके साथ सुधीर कामिल, कृष्णपाल यादव, कम्बर जैदी, रईस आजम मलिक, आकाश कामिल, अरुण कुमार, रविंद्र गुर्जर, अब्दुल वाहिद, सरताज गाढ़ा, मकसूद सैफी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दौराला में भारत बंद आंदोलन का समर्थन कर रहे सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष समेत आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को कमिशनरी से गिरफ्तार कर दौराला थाने लाया गया। कुछ घंटे बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर कमिश्नरी पर प्रदर्शन करने पहुंचे सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर दौराला थाने भेज दिया। आदिल चौधरी ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज उठाने का हक है। प्रदेश की भाजपा सरकार उनके साथ किसानों की आवाज दबाना चाहती है।
दिल्ली जा रहे सपाइयों को किया गिरफ्तार
परीक्षितगढ़। कृषि कानून के खिलाफ 12 दिन से आंदोलन कर रहे किसानों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया है। इसको सफल बनाने के लिए दिल्ली जा रहे सपाइयों को ब्रह्मपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर परीक्षितगढ़ थाने में नजरबंद किया है। किसानों की सरकार से दो बार बातचीत हो चुकी है। इसके बाद भी कोई हल नहीं निकल सका है। इसके चलते किसानों ने धरने मंगलवार को भारत बंद का समर्थन करने की अपील की है। धरने को सफल बनाने दिल्ली जा रहे मेरठ निवासी सपा नेता पवन गुर्जर, निशांत भड़ाना व नितिन घोपला को पुलिस ने गिरफ्तार कर परीक्षितगढ़ थाने में नजर बंद किया है। संवाद
व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील
मवाना। भाकियू नेता नरेश चौधरी ने कहा कि किसान आंदोलन के चलते भारत बंद के आह्वान पर मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मवाना खुर्द में चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। इस दौरान एंबुलेंस, स्कूल बस, सेना व प्रशासन की गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा। रालोद के जिला उपाध्यक्ष चौ. रतन सिंह ने बताया कि मवाना खुर्द में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा। वहीं भाकियू (तोमर) मंडल अध्यक्ष पदम सिंह, किसान सभा के मंडलीय सचिव जितेंद्रपाल सिंह, किसान विचार मंच व भारतीय किसान आंदोलन, किसान संघर्ष समिति के मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र वर्मा आदि ने चक्का जाम किए जाने की घोषणा की। कुछ राजनैतिक दलों की योजना है कि मंगलवार को नगर का बाजार बंद कराया जाए। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि किसी को भी जबरन बाजार बंद नहीं कराने दिया जाएगा। संवाद
मेरठ-करनाल हाईवे पर करेंगे चक्का जाम
सरधना। सरधना के छुर गांव में भाकियू जिला महासचिव विनेश प्रधान के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मेरठ करनाल हाईवे पर चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया। दबथुवा में भी हाईवे जाम किया जाएगा। संवाद

भाकियू भानू ने किया बंद का समर्थन
खरखौदा। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश कुमार ने आठ दिसंबर को होने वाले भारत बंद का समर्थन किया है। संगठन के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव अधाना ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी गांव फफूंडा सहित आसपास के गांवों में शांतिपूर्ण ढंग से बंद का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed