फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP leader shashi bala says CM Yogi go to UNO against Supreme Court

सपा नेता शशिबाला पुंडीर बोलीं- सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ यूएनओ चले जाएं मुख्यमंत्री योगी

Fri, 13 Mar 2020 01:47 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 13 Mar 2020 01:47 AM IST
सार

सपा नेता शशिबाला पुंडीर ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब सरकार को सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ यूएनओ चले जाना चाहिए।

विज्ञापन
SP leader shashi bala says CM Yogi  go to UNO against Supreme Court
सपा नेता शशिबाला पुंडीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएए को लेकर लखनऊ में हुई हिंसा के आरोपियों की फोटो चौक चौराहों पर लगाने वाले हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरकरार रखने के मामले में पूर्व विधायक व सपा नेता शशिबाला पुंडीर ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब सरकार को सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ यूएनओ चले जाना चाहिए।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखने और यह मामला दूसरी संविधान पीठ के पास भेजने के आदेश करने को लेकर बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कि हिंसा के मामले में लोगों के फोटो विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगा देना नागरिकों के मौलिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। जिसका हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया और उन्हें हटाने के आदेश दिए, लेकिन सरकार इसके बाद भी मनमाना रवैया अपना रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देवबंद: पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले- भाजपा की पाकिस्तानी आतंकवादियों से फिक्सिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


पुंडीर ने कहा कि योगी सरकार को अब सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ यूएनओ चले जाना चाहिए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व से योगी आदित्यनाथ को हटाए जाने की मांग की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed