{"_id":"5e3979775c9e9d695601905e","slug":"sp-leader-shashi-bala-said-bjp-party-will-not-win-in-delhi-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली चुनाव से पहले सपा नेता शशिबाला का बयान, कहा- भाजपा की होगी जमानत जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली चुनाव से पहले सपा नेता शशिबाला का बयान, कहा- भाजपा की होगी जमानत जब्त
Tue, 04 Feb 2020 07:36 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 04 Feb 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करती शशिबाला पुंडीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक और सपा नेता शशिबाला पुंडीर ने कहा दिल्ली चुनाव में भाजपा चुनाव हारेगी, क्योंकि भाजपा की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है। उन्होंने दिल्ली के शाहीन बाग में धरना-प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को वीरांगना बताया।
विज्ञापन
सहारनपुर में मंगलवार को नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और सपा के गंगोह विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अफजाल खान के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान शशीबाला पुंडीर ने कहा कि दिल्ली के चुनाव में भाजपा द्वारा न सिर्फ सांसदों, विधायकों सहित पार्टी के दिग्गजों को लगाया, बल्कि गृहमंत्री अमित शाह गली, मोहल्लों में जाकर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील कर रहे हैं, लेकिन इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता संगीत सोम बोले- शरजील इमाम को सरेआम मार देनी चाहिए गोली
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली के शाहीन बाग में एनआरसी के विरोध में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रही एक महिला के चार महीने के बच्चे की मौत होने पर उसे दफनाकर वापस प्रदर्शन में आकर बैठ गई। ऐसी महिलाओं को वीरांगना कहा जाता है।
पूर्व चेयरमैन अफजाल खान ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में सीएए, एनआरसी आदि मुद्दे उठाए ताकि देश की जनता विकास मुद्दे से अपना ध्यान हटा लें। इस दौरान पूर्व सभासद अनीस कुरैशी, पूर्व उप ब्लाक प्रमुख शमशेर खान, मुस्तकीम मंसूरी, इमरान खान, फरजंद अली आदि रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/