फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP country on target of MLA on 'Third degree'

लाठीचार्ज और थर्ड डिग्री पर भड़के विधायक

Mon, 08 Jul 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
SP country on target of MLA on 'Third degree'
मेरठ। भाजपा कार्यकर्ता अनित गुर्जर की हत्या के बाद ग्रामीणों पर पहले लाठीचार्ज और फिर बेकसूरों को थाने में ‘थर्ड डिग्री’ देने पर भाजपा विधायक दिनेश खटीक ने नाराजगी जताई है। विधायक ने एसपी देहात पर आरोप लगाया कि वह पुलिस से बेकसूर लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं। पुलिस पर आरोप लगते ही परीक्षितगढ़ थाने में बंद तीनों युवकों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक गांव बली में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। ग्राम प्रधान कालू राम और उनके परिवार को सांत्वना दी। इसी दौरान ग्रामीणों ने विधायक को आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस ने गांव के कुछ निर्दोष लोगों को उठाकर ‘थर्ड डिग्री’ दी है। ग्राम प्रधान के परिवार के बेकसूर तीन लोगों को थाने में बंद किया और उनके नाखून तक उखाड़ने का आरोप लगाया। यह सुनकर विधायक का गुस्सा फूट गया। प्रधान के घर से ही विधायक ने एसपी देहात को फोन किया। कहा कि पहले बेकसूर लोगों को थाने से छोड़ा जाए और जिन पुलिसकर्मियों ने मारपीट की है, उनके खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए। विधायक और एसपी देहात की फोन पर लंबी तीखी वार्ता हुई। उसके बाद विधायक थाने की तरफ निकले तो तभी थाने से फोन आया कि तीनों युवकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात पर भी लगाए आरोप
पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के बाद विधायक परीक्षितगढ़ ब्लाक गेस्ट रूम में पहुंचे। जहां एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव, सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया को बुलाया गया। गेस्ट रूम में विधायक व अधिकारियों में वार्ता हुई। विधायक दिनेश खटीक ने एक दरोगा व दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की बात कही। विधायक ने एसपी देहात अविनाश पांडेय पर भी आरोप लगाया है। कहा कि एसपी देहात के निर्देशानुसार पहले ग्रामीणों पर लाठीचार्ज हुआ और फिर बेकसूरों को थाने में थर्ड डिग्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे विधानसभा क्षेत्र में अपराध बढ़ा
भाजपा विधायक का आरोप है कि एसपी देहात अविनाश पांडेय के कार्यकाल के दौरान उनके विधानसभा क्षेत्र में क्राइम बढ़ा है। डकैती की नौ वारदात हुई, जिसमें एक भी नहीं खोली गई। भाजपा कार्यकर्ता अनित गुर्जर की हत्या पुलिस की लापरवाही के चलते हुई है। सिर्फ एक ही वार्ड में चुनाव था। उसको भी ठीक से नहीं कर पाए। हत्या का मुख्य आरोपी विजय धामा है, जिसको पुलिस 24 घंटे में भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसको लेकर स्थानीय लोगों में भी जबरदस्त आक्रोश है।

आरोप बेबुनियाद हैं
आरोप बेबुनियाद हैं। हत्यारोपी विजय धामा की तलाश जारी है। तीन युवक पूछताछ के लिए पकड़े थे, जिन्हें छोड़ दिया। बवाल करने वाले आरोपियों की पहचान वीडियो के आधार पर ही कराई जा रही है। देहात में जितनी घटनाएं हुई, वह सब खोली गईं। सिर्फ किठौर में 18 लाख की लूट की घटना अनसुलझी है। -अविनाश पांडेय, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed