{"_id":"605f94068ebc3ec4965b30be","slug":"sp-bjp-does-politics-to-divide-caste-religion-mawana-news-mrt5320309143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति-धर्म में विभाजित करने की राजनीति करती हैं सपा-भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति-धर्म में विभाजित करने की राजनीति करती हैं सपा-भाजपा
विज्ञापन

बहसूमा। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने सपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियां लोगों को जाति-धर्म में विभाजित करने की राजनीति करती हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में बसपा की सरकार बनाने की अपील की। वह शनिवार को रामराज में बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
सम्मेलन में राईन केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती व दुष्कर्म जैसे अपराध चरम सीमा पर हैं। बहन-बेटियां तक सुरक्षित नहीं हैं। समाजवादी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए। सपा ने वर्ष 2012 में घोषणापत्र में नौजवान को नौकरी, किसानों का कर्जा माफ व मुस्लिम को तीन प्रतिशत आरक्षण देने का झूठ बोलकर सरकार बनाई तो भाजपा ने झूठी बुनियाद पर सरकार बनाई।
भाजपा व सपा जाति-धर्म की राजनीति कर सत्ता में आती हैं, लेकिन ये झूठ की दुकान अधिक दिन नहीं चलती है।
अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतपाल पेपला और संचालन दिनेश काजीपुरिया ने किया। इस मौके पर मुख्य सेक्टर प्रभारी राजकुमार गौतम, प्रदीप जाटव, सेक्टर प्रभारी मोहित जाटव, सुनित जाटव, राजकुमार वर्मा, डॉ. जितेंद्र कुमार, शमीम अहमद, पूर्व प्रधान संगीता रानी, डॉ. कृष्णपाल गुर्जर, रुस्तम आजाद, सुबोध गुर्जर आदि रहे। संयोजक जितेंद्र कुमार ने सभी का आभार जताया।