{"_id":"5d3c87368ebc3e6cea176e30","slug":"sp-ajay-kumar-help-of-a-shiv-bhakt-in-shamli-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी अजय कुमार ने शिवभक्त के दबाए पांव, सहयोगियों को दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी अजय कुमार ने शिवभक्त के दबाए पांव, सहयोगियों को दिया संदेश
Sun, 28 Jul 2019 12:03 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
शिवभक्त के पांव दबाते एसपी अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में एक कांवड़ शिविर का शुभारंभ करने पहुंचे एसपी अजय कुमार ने वहां एक शिवभक्त को दर्द से कराहता देख पैर दबाकर उनकी सेवा की। एक संस्था ने शहर में शुक्रवार को प्राकृतिक चिकित्सा सेवा शिविर का शुभारंभ किया था। इसके शुभारंभ के लिए एसपी शामली को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
एसपी शिविर का शुभारंभ करके चलने लगे तो देखा कि शिविर के अंदर एक शिवभक्त पैर के दर्द से काफी कराह रहा था। उसे देख एसपी वापस मुड़े और दर्द से कराह रहे शिव भक्त के पैरों को दबाने लगे। उन्होंने पास में रखा एक स्टूल मंगाया ओर उस पर बैठकर काफी देर तक शिव भक्त के पैर दबाकर उसकी सेवा की और उसकी कुशलता पूछते रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक पुलिस अफसर होने के नाते हमारा कर्तव्य बनता है कि हम लोगों को अच्छी व्यवस्था उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां से गुजरने वाले शिवभक्तों को अच्छी सेवा दी जाए। एसपी ने कहा कि मैं अपने सहयोगियों को संदेश देना चाहता था कि सिर्फ कानून व्यवस्था देना ही हमारा कर्तव्य नहीं है बल्कि लोगों की सेवा करने की भी आवश्यकता है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/