फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sound of bullets echoing in Kishorepur at night, villagers in panic

Meerut News: किशोरपुर में रात में गूंज रहीं गोलियों की आवाज, दहशत में ग्रामीण

Thu, 26 Dec 2024 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sound of bullets echoing in Kishorepur at night, villagers in panic
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव किशोरपुर में पिछले कई दिन रात के समय गोलियों की आवाज गूंज रही हैं। इसके चलते ग्रामीण दहशत में हैं। उनका कहना है कि किसी हमले या दहशत फैलाने की मंशा से अज्ञात लोग फायरिंग कर रहे हैं। उन्होंने ऐसा करने वालों की पहचान करने और उन पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

किशोरपुर निवासी तेजपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों की ओर से तहरीर दी गई। तेजपाल के मुताबिक सोमवार देर रात करीब दो बजे उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। अचानक उनकी आंख खुली तो करीब पांच मिनट बाद ही दोबारा फायरिंग की गई। इससे वह दहशत में आ गए। उन्होंने बाहर आकर देखा तो कुछ अज्ञात लोगों के भागने की आवाज आ रही थी। वहीं, सुरेश ने बताया कि गोली चलने की आवाज जब उसे आई तो उसने उठकर देखा तो उसकी चारपाई पर गोली लगी थी, मगर कोई व्यक्ति मौके पर दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एक माह में कई बार ऐसी फायरिंग की जा चुकी है। लगातार ऐसा होने के कारण कई लोग तो दिन ढलते ही घर के दरवाजे बंद करने लगे हैं। वहीं, किसान यूनियन मेरठ मंडल अध्यक्ष चौधरी अनिल चिकारा ने बताया कि उनके पिता पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें वह बच गए। इस बारे में हस्तिनापुर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इससे पहले चौधरी तेजपाल सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। सुरेश के यहां भी रात में फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर देने वाले अन्य ग्रामीणों में चौधरी अनिल चिकारा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ऋषिपाल मलिक, पूर्व प्रधान चौधरी चमन सिंह, कलीराम, जितेंद्र चौधरी, ठाकुर जगदीश सिंह, चौधरी राकेश कुमार, सोनवीर सिंह, विश्वकर्मा, संजय गुर्जर, नरेंद्र सिंह और ठाकुर शेर सिंह शामिल रहे। वहीं, सीओ मवाना अभिषेक पटेल ने बताया कि किशोरपुर गांव में गोली चलने की घटना सामने आई है। तहरीर लेकर केस दर्ज कराकर जांच कराई जा रही है।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed