फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sought blessings for happiness and prosperity by performing a *havan* and *kanya pujan*.

Meerut News: हवन और कन्या पूजन कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Mon, 19 Oct 2026 08:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Sought blessings for happiness and prosperity by performing a *havan* and *kanya pujan*.
प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में कन्या पूजन करते आयोजक स्रोत संवाद
हस्तिनापुर के जयंती माता मंदिर में महानवमी पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को महानवमी मनाई गई। पांडव टीले पर स्थित प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ और कन्या पूजन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की।
महानवमी को लेकर कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तों में खासा उत्साह दिखा। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लोग पहुंचने लगे। प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर माता के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा। नवरात्र का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने भी विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न किए।
विज्ञापन

मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि माता सिद्धिदात्री भक्तों को सिद्धियां और सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं। आचार्य मुकेश शांडिल्य ने कन्या पूजन की परंपरा का निर्वहन बताया। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। वे भक्तों को सुख-समृद्धि तथा मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद देती हैं। हवन-यज्ञ और कन्या पूजन के साथ नवरात्र का धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में कन्या पूजन करते आयोजक स्रोत संवाद

प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में कन्या पूजन करते आयोजक स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed