{"_id":"61c0e660ee6f4a17567c580e","slug":"sotiganj-conection-tracing-with-six-states-meerut-news-mrt569981498","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोतीगंज का सफाया: छह राज्यों से चोरी हुई गाड़ियों का वाहन कमेले से तलाशा जा रहा कनेक्शन, पुलिस ने बनाया ये प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोतीगंज का सफाया: छह राज्यों से चोरी हुई गाड़ियों का वाहन कमेले से तलाशा जा रहा कनेक्शन, पुलिस ने बनाया ये प्लान
Tue, 21 Dec 2021 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:54 AM IST
सार
सदर पुलिस का कहना है कि सोतीगंज तक गाड़ियों को पहुंचाने के लिए 10 गैंग काम करते हैं, जोकि वाहन चोरी करने से लेकर पुराने पार्ट्स तक बिकवाते हैं। सोतीगंज को कबाड़ी दूसरे जनपद में शिफ्ट न कर दें, इसको लेकर भी जोन के कप्तानों को निगरानी के लिये सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
sotiganj
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोतीगंज का जिक्र क्या किया, मेरठ पुलिस को बूस्टर डोज मिल गई। अब वाहन काटकर सोतीगंज में पुराने पार्ट्स बेचने वाले कबाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी पुलिस ने कर ली है। छह राज्यों में चोरी हुई गाड़ियों का सोतीगंज से कनेक्शन तलाशा जा रहा है। मेरठ पुलिस ने नोटिस भेजकर उनका रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन
सदर पुलिस का कहना है कि सोतीगंज तक गाड़ियों को पहुंचाने के लिए 10 गैंग काम करते हैं, जोकि वाहन चोरी करने से लेकर पुराने पार्ट्स तक बिकवाते हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर सोतीगंज मामले में एएसपी कैंट सूरज राय ने एसआईटी गठित की, जिसमें एक इंस्पेक्टर और दस दरोगा लगाएं हैं।
विज्ञापन
मेरठ एसआईटी ने दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात व राजस्थान पुलिस को नोटिस दिया है। इन राज्यों में वाहन चोरी और खुलासे के जो मुकदमे हैं, उन सबका रिकॉर्ड एसआईटी ने मांगा है।
विज्ञापन
ये काम करते हैं गैंग
बताया गया है कि बाइक और कार चोरी के अलग-अलग गैंग, वाहन चोरी कराने के लिये रैकी करने वाला गैंग, चोरी के वाहन कटवाने के लिये सोतीगंज तक पहुंचाने वाला गैंग, गाड़ी के इंजन-चेसिस नंबर बदलने वाला गैंग, ऑन डिमांड गाड़ी चुराने वाला गैंग और गाड़ी कटने के बाद अलग-अलग पार्ट्स बिकवाने वाला गैंग सहित दस गैंग सक्रिय हैं।
दूसरी जगह शिफ्ट न हो जाए सोतीगंज
सोतीगंज में कबाड़ियों पर शिकंजा कसने के लिये एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार गंभीरता से काम कर रहे हैं। सोतीगंज को कबाड़ी दूसरे जनपद में शिफ्ट न कर दें, इसको लेकर भी जोन के मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद के कप्तानों को निगरानी के लिये सख्त निर्देश दिए हैं।
चोरी के वाहन काटने वाले सोतीगंज पर शिकंजा कसने के लिए लगातार पुलिस काम कर रही है। वाहन चोरी कराने व उसके पुराने पार्ट्स बिकवाने के लिए कबाड़ियों ने 10 गैंग बनाए हुए हैं। उनका नेटवर्क तोड़ने के लिये पुलिस दूसरे राज्यों से भी जानकारी मांग रही है। - राजीव सभरवाल, एडीजी मेरठ जोन