फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sophia School will hold regional women's basketball competition from tomorrow

सोफिया स्कूल में कल से होगी क्षेत्रीय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता

Fri, 01 Aug 2025 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Sophia School will hold regional women's basketball competition from tomorrow
मेरठ..कंवलजीत..सोफिया स्कूल में होने वाले बास्केट बोल प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते स्कू
मेरठ। सोफिया गर्ल्स स्कूल में दो अगस्त से सीआईएससीई उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय बालिका बास्केटबाल टूर्नामेंट होने जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 और 19 वर्ग में 11 जोन से कुल 32 टीमें प्रतिभाग करेंगी। यह जानकारी बृहस्पतिवार को स्कूल परिसर में हुई पत्रकार वार्ता में प्रधानाचार्य सिस्टर मीना, जिला बास्केटबाल संघ के सचिव मिर्जा शहबाज बेग ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 400 खिलाड़ी और 30 कोच शामिल होंगे। इसमें मेरठ जोन, आगरा जोन, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ दक्षिण, प्रयागराज, वाराणसी जोन से टीम प्रतिभाग करेंगी। इसके आधार पर ही राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा। इसमें मेरठ के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह बनाने का मौका प्राप्त होगा।
विज्ञापन

सभी जोन की टीमों के रहने और खाने की व्यवस्था आयोजकों की ओर से की गई हैं। आज सभी टीम मेरठ पहुंच जाएंगी और कल दो अगस्त से प्रतियोगिता शुरू हो जाएगी। प्रतियोगिता का उद्धाटन मुख्य अतिथि अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी करेंगे। वहीं, समापन पर मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल अग्रवाल होंगे। विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed