फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Son dies, mother injured in road accident in Parikshitgarh

Meerut News: परीक्षितगढ़ में हुए सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां घायल

Tue, 22 Sep 2026 08:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Son dies, mother injured in road accident in Parikshitgarh
डॉक्टर को दिखाकर बाइक से लौट रहे, ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
परीक्षितगढ़। नगर के बढ़ला सौंदत संपर्क मार्ग पर सोमवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार मां-बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन मेरठ के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने बाइक चालक बेटे को मृत घोषित कर दिया। मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

गांव सौंदत निवासी जुबैर(18) बाइक द्वारा अपनी मां साहना के साथ परीक्षितगढ़ कस्बे में चिकित्सक के यहां पर आया था। मां का उपचार कराने के बाद वापस लौटते समय बाइक पर जैसे ही बढ़ला सौंदत संपर्क मार्ग के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही तेजगति से ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार मां और बेटा गंभीर घायल हो गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में घायलों को लेकर मेरठ के एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जुबैर को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जुबैर गांव के ही स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था। वह अपने पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर और चालक की तलाश में पुलिस लगी है।----------
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed