फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Son angry over court marriage with mother kills Arvind

Meerut News: मां के साथ कोर्ट मैरिज से नाराज बेटे ने अरविंद को मारा

Mon, 24 Jul 2023 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Son angry over court marriage with mother kills Arvind
मेरठ/हस्तिनापुर। अरविंद (22) की हत्या गांव की विधवा महिला गीता (44) से कोर्ट मैरिज की रंजिश में की गई। महिला के परिवार वाले इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। दोनों परिवार के लोग गुर्जर समाज से हैं। सात महीने पहले गीता अरविंद के बच्चे की मां बनी तो परिवार के लोगों ने अरविंद के खात्मे की कसम खा ली। इसी रंजिश में महिला के बेटे ने चचेरे भाइयों और परिवार के लोगों के साथ मिलकर रविवार को वारदात को अंजाम दे डाला। एसएसपी ने बताया कि मृतक अरविंद के भाई सरजीत सिंह ने हत्या के मामले में महिला के बेटे दीपांशु पुत्र महकेश, जेठ संजय, जेठ के बेटे रितिक व प्रिंस, जेठ विनोद के बेटे हिमांशु और गांव के इंदर समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस घटना में बेकसूर ई-रिक्शा चालक सुरेंद्र की भी जान चली गई।
विज्ञापन

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि जांच में सामने आया है कि महिला गीता की शादी 2002 में पाली निवासी महकेश के साथ हुई थी। गीता के दो बच्चे हुए। 2020 में महकेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके बाद गीता अपनी उम्र से आधे पति के दाेस्त गांव के ही अरविंद के साथ घर से चली गई थी। 2021 में गीता और अरविंद कोर्ट मैरिज करने के बाद गांव वापस आ गए। गीता के जेठ और परिवार के लोग इसको लेकर विरोध जता रहे थे। अरविंद गीता के पति महकेश का दोस्त था। ऐसे में परिवार वालों का ये भी आरोप था कि दोनों ने मिलकर शराब में जहर देकर महकेश को मारा होगा। इसको लेकर महकेश के परिवार वाले दोनों से रंजिश रखे हुए थे।
विज्ञापन





सात महीने पहले गीता को बेटा होने पर बढ़ गई रंजिश
मां की इस घटना से आहत 18 वर्षीय बेटा दीपांशु अपने छोटे भाई के साथ मामा के यहां जाकर रहने लगा था। सात महीने पहले अरविंद से गीता को एक बेटा हो गया। इसके बाद से परिवार के लोग और खफा थे। पूरे गांव में परिवार की इज्जत खराब हो रही थी। इसी रंजिश में रविवार को गीता के बेटे दीपांशु, जेठ संजय, जेठ के बेटे रितिक व प्रिंस, जेठ विनोद का बेटे हिमांशु और गांव के इंदर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, कत्ल की तस्दीक करने के बाद गए हत्यारे
दोहरे हत्याकांड की पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में हत्यारे अरविंद को जमीन पर गिराकर गोली मारते नजर आ रहे हैं। हत्यारे दो बाइकों पर आए थे। सभी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। हत्यारों ने ई-रिक्शा के पीछे से ही गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक गोली ई-रिक्शा चालक सुरेंद्र को लगी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अरविंद पैर में गोली लगने के बाद ई-रिक्शा से कूदकर गली की तरफ भागने लगा। 25-30 मीटर दूर हत्यारों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। जमीन पर गिरने के बाद हत्यारों ने उसकी कनपटी और सर पर कई गोलियां मारी। मौत की तस्दीक होने के बाद हत्यारे फरार हो गए। मौके पर कोई खोखा नहीं मिला है, उससे माना जा रहा है कि हत्यारोपियों ने तमंचों से फायरिंग की। ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात से पूरे इलाके में लोग सहम गए। खौफ का आलम ये था कि काफी देर तक शव ऐसे ही पड़े रहे। हस्तिनापुर पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मेरे पति की क्या खता थी, सुरेंद्र की पत्नी रोते हुए पूछती रही
दोहरे हत्याकांड की सूचना गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। सुरेंद्र के परिवार के लोगों का कहना था कि आखिर उसकी क्या खता। वह गरीब तो ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। आखिर उसकी जान क्यों ली। परिजन इसको लेकर सड़क पर जाम लगाकर बैठे रहे। घटनास्थल पर पहुंची ई-रिक्शा चालक की पत्नी अविता ने बिलखते हुए बताया कि परिवार में तीन बच्चे हैं। इनमें 12 वर्षीय राधिका, 10 वर्षीय आंचल और छह वर्षीय सुमित हैं। रोते हुए बोली कि अब उनका गुजारा कैसे होगा। वो यही कहती रही कि पति का क्या कसूर था, जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी। रोते-रोते वह बेसुध हो गई।

आक्रोशित भीड़ ने की वाहनों में तोड़फोड़, ढाई घंटे तक जाम
मृतक सुरेंद्र के परिवार के लोगों ने जाम के दौरान एक टूरिस्ट बस में भी तोड़फोड़ कर दी। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल ने आक्रोशित लोगों को संभाला। हंगामे के दौरान कई महिलाएं बेहोश हो गई, जिन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस में ले जाया गया। परिवार के लोगों ने एंबुलेंस में जाने से मना कर दिया फिर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उनको एंबुलेंस में बिठाया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ करने की कोशिश की। पुलिस अधिकारी जैसे-तैसे एंबुलेंस को भीड़ के बीच से निकाल कर ले गए। उसके बाद जाम खुलवाया गया। ढाई घंटे तक जाम लगा रहा।


अधिकारियों ने हस्तिनापुर पहुंचकर ली पूरे मामले की जानकारी
इस दौरान एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ सदर देहात देवेश कुमार, सीओ मवाना आशीष शर्मा, एसडीएम अखिलेश यादव, थाना प्रभारी मवाना, बहसुमा, हस्तिनापुर सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद रहे। देर रात एडीजी राजीव सभरवाल और आइजी नचिकेता झा ने भी हस्तिनापुर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।
---

थाने से 600 मीटर की दूरी पर दोहरा हत्याकांड, थाना पुलिस निकली लापरवाह
हस्तिनापुर पुलिस की रविवार को दोहरे हत्याकांड में बड़ी लापरवाही सामने आई। घटनास्थल थाने से मात्र 600 मीटर की दूरी पर था। हत्यारे घटना को अंजाम देकर आराम से निकल गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। थाना प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा के कार्यकाल में ये सातवीं हत्या की वारदात है। इसके अलावा तमाम मामले ऐसे हैं जिनका खुलासा नहीं हुआ है। दो माह पूर्व भीमकुंड तिराहे बदमाश ट्रैक्टर को लूट कर फरार हो गए थे, कई दिनों के बाद झुनझुनी नहर से ट्रैक्टर तो बरामद कर लिया लेकिन बदमाश आज तक फरार हैं। दूसरी घटना फाजलपुर गांव की है, यहां किसान के घर में घुसकर बदमाशों ने उस पर हमला किया और पत्नी के कुंडल लूटकर ले गए। गांव बस्तोरा नारंग में 19 जून को घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।



-- वर्जन
मृतक अरविंद के भाई ने गांव के छह लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गांव की विधवा महिला से कोर्ट मैरिज करने की वजह से उसके परिवार के लोगों ने हत्या को अंजाम दिया है। जल्द ही हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed