फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Somewhere in the district there was drizzle and somewhere there was rain

Meerut News: जिले में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बरसे मेघ

Tue, 22 Aug 2023 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Somewhere in the district there was drizzle and somewhere there was rain
बिजनौर। जिले में सोमवार को कहीं बूंदाबांदी हुई तो कहीं झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। सोमवार को 5.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं आसमान में बादल छाने और बारिश होने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया था। आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। मगर इसके बाद मौसम साफ हो गया। मगर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद देखते ही देखते बूंदाबंदी होने लगी। जिले में कहीं-कहीं बारिश भी हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश पड़ने से तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि मंगलवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

- इस साल जुलाई माह में हुई 307 प्रतिशत अधिक बारिश
मिली जानकारी के मुताबिक बिजनौर में इस साल जुलाई में 486.02 एमएम बारिश दर्ज हुई है। जबकि साल 2022 में जुलाई माह में 119.40 एमएम बारिश हुई थी। जिसके चलते इस साल जुलाई माह में पिछले साल के मुकाबले 307 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। बारिश होने से एक तरफ गर्मी से राहत मिल रही है। मगर अधिक बारिश फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
साल 2022 और 2023 में प्रत्येक माह हुई बारिश के आंकड़े-
माह- साल 2022- साल 2023
जनवरी- 152.20- 24.6
फरवरी- 46.60- 00
मार्च- 00- 77.12
अप्रैल- 00- 6
मई- 31.60- 99.12
जून- 113.20- 190.1
जुलाई- 119.40- 486.02
नोट: बारिश के आंकड़े एमएम में हैं और प्रशासन से लिए गए हैं।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed