{"_id":"6183ab1d27832644fc7d734a","slug":"some-youths-have-beaten-up-guard-and-policemen-in-game-city-arena-stadium-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: गेम सिटी एरेना स्टेडियम में गार्ड से मारपीट, मोबाइल छीना, मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: गेम सिटी एरेना स्टेडियम में गार्ड से मारपीट, मोबाइल छीना, मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी हाथापाई
Thu, 04 Nov 2021 03:12 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 04 Nov 2021 03:12 PM IST
सार
मेरठ में गेम सिटी एरेना स्टेडियम में कुछ युवकों ने गार्ड के साथ मारपीट कर दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने सभी युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
गार्ड और पुलिस के साथ मारपीट।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ जनपद में भावनपुर थाना क्षेत्र के गेम सिटी एरेना स्टेडियम में आज यानी गुरुवार सुबह कुछ युवकों ने मैदान के बीचों-बीच पौधे लगाए। बताया गया कि जेपी शर्मा नाम का युवक अपने साथ करीब 20 से 25 लोगों को थार गाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेकर पहुंचा। इस दौरान सभी युवकों ने मैदान में पौधे लगाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार उस समय एक ही गार्ड सुरक्षा के लिए तैनात था। गार्ड ने विरोध किया तो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और मारपीट कर डाली। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया और उन्हें थाने ले गई। उधर, स्टेडियम संचालक व पुलिस की तरफ से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच जुटी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें