{"_id":"6946b018124771a9ab02bfae","slug":"solution-day-out-of-58-complaints-seven-were-resolved-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111085-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : 58 शिकायतों में से सात का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : 58 शिकायतों में से सात का निस्तारण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी देहात अभिजीत सिंह, एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने लोगों की शिकायतों को सुना। कुल 58 शिकायतें आई। इनमें से मौके पर सात का ही निस्तारण हो सका।
मांगेराम मवाना ने पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को ठीक नहीं करने, शिल्पी मोहल्ला मुन्नालाल ने प्लाट की पैमाइश कराने, गुलबीर सिंह नागौरी ने चल अचल संपत्ति वापस दिलाने, रणवीर सिंह दरियापुर ने नाली तोड़कर सड़क निर्माण कराने, संजय मीवा ने खेत मेंं डोल लगवाने, रतन सिंह राफन ने सिजरे के अनुसार पैमाइश कराकर निशानदेही कराने, शौराज सिंह रहावती ने चकरोड की पैमाइश कराने, प्रेमचंद खानपुर खेत से कुलाबे हटवाने की शिकायत की।
किसान मजदूर उत्थान मोर्चा ने गंग नहर में पानी छुड़वाने, शुगर मिल में गेट पर हो रही घटतौली की जांच कराने, आवारा पशु, बंदर व कुत्तों को पकड़वाकर वन में छुड़वाने आदि मांग की। गांव नासरपुर के मांगेराम ने विद्युत निगम के जेई को आदेशित कर एलटी लाइन से कनेक्शन करवाने, मखदूमपुर, किशोरपुर, जलालपुर, दयालपुर, मौरना, निडावली के ग्रामीणों ने अधूरी सड़क का निर्माण कराने, मोनिका गांव गणेशपुर ने चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए थाना हस्तिनापुर पुलिस को निर्देश देने की मांग की।