फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Soldier brothers created ruckus over the death of a young man in Nutima

Meerut News: न्यूटिमा में युवक की मौत पर सिपाही भाइयों ने किया हंगामा

Sat, 26 Nov 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Soldier brothers created ruckus over the death of a young man in Nutima
न्यूटिमा में युवक की मौत पर सिपाही भाइयों ने किया हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। न्यूटिमा अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत होने पर पीड़ित सिपाही भाइयों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने चिकित्सक पर ओवरडोज देने का आरोप लगाया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित परिजन शव लेकर अपने घर चले गए।
पुलिस के मुताबिक, बुलंदशहर निवासी उमेश शर्मा (30) को बुधवार को पैंक्रियाज का दर्द हुआ था। परिजनों ने उसी दिन उमेश को न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती करा दिया था। उमेश का एक भाई प्रदीप गाजियाबाद के दादरी थाने में सिपाही है और दूसरा भाई शिवकुमार सीआरपीएफ में सेवारत है। बृहस्पतिवार को चिकित्सक ने उसकी कई जांच कराई। पता चला कि उसकी किडनी, लीवर व आंत पूरी तरह डैमेज हो चुकी हैं। इसके बाद चिकित्सक ने उसका इलाज शुरू किया। शुक्रवार रात में उपचार के दौरान उमेश की मौत हो गई। अस्पताल में मौजूद मृतक के दोनों सिपाही भाइयों ने चिकित्सक पर ओवरडोज देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मेडिकल पुलिस ने पहुंचकर पीड़ित भाइयों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

उमेश बेहतर इलाज दिया
उमेश शर्मा को जिस वक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनकी हालत ज्यादा गंभीर थी। इसकी जानकारी परिजनों को उसी समय दे दी गई थी। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई। उमेश को बेहतर इलाज दिया गया है। -डॉ. संदीप गर्ग, प्रबंधक, न्यूटिमा अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed