फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PVVNL launches India’s first inter-state peer-to-peer solar energy trading pilot project

UP: पीवीवीएनएल की ऐतिहासिक पहल, सोलर बिजली बनेगी कमाई का जरिया, उपभोक्ता बाजार में बेच सकेंगे ऊर्जा

Fri, 06 Feb 2026 03:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 03:26 AM IST
सार

मेरठ में पीवीवीएनएल ने इंडिया एनर्जी स्टैक के तहत देश का पहला इंटर-स्टेट पी2पी सोलर ऊर्जा ट्रेडिंग पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया, जिससे उपभोक्ता अतिरिक्त बिजली सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बेच सकेंगे।

विज्ञापन
PVVNL launches India’s first inter-state peer-to-peer solar energy trading pilot project
बिजली का एक सब-स्टेशन। संवाद

विस्तार

डिजिटल ऊर्जा क्षेत्र में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने एक नई और दूरगामी पहल की है। इंडिया एनर्जी स्टैक (आईईएस) फ्रेमवर्क के तहत शुरू किए गए इंटर-स्टेट पीयर-टू-पीयर (पी2पी) सोलर ऊर्जा ट्रेडिंग पायलट प्रोजेक्ट में पीवीवीएनएल सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यह पहल देश में उपभोक्ता केंद्रित, पारदर्शी और आधुनिक ऊर्जा बाजार के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। 

विज्ञापन


पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बताया कि इस ऐतिहासिक पायलट परियोजना के अंतर्गत पीवीवीएनएल, टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) और राजधानी पावर लिमिटेड के साथ मिलकर देश का पहला इंटर-स्टेट पी2पी ऊर्जा ट्रेडिंग मॉडल संचालित कर रहा है। इस मॉडल के तहत पीवीवीएनएल क्षेत्र के वे उपभोक्ता, जिनके परिसरों में सोलर पैनल और स्मार्ट मीटर लगे हैं, अपनी अतिरिक्त सौर ऊर्जा को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीधे बाजार में बेच सकेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को न केवल अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा, बल्कि ऊर्जा की खरीद-बिक्री की प्रक्रिया भी सरल, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनेगी। इससे उपभोक्ता पहली बार केवल बिजली उपभोक्ता नहीं, बल्कि सक्रिय ऊर्जा उत्पादक और बाजार सहभागी के रूप में सामने आएंगे। गौरतलब है कि इंडिया एनर्जी स्टैक, भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की एक डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पहल है। इसका उद्देश्य ऊर्जा उत्पादन, ट्रांसमिशन, वितरण और उपभोक्ताओं के बीच एक सुरक्षित, भरोसेमंद और इंटरऑपरेबल डिजिटल ढांचा विकसित करना है। इस पायलट परियोजना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उन्नत डिजिटल तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे उपभोक्ता अपनी ऊर्जा खपत, सौर उत्पादन और संभावित लेन-देन से जुड़े निर्णय अधिक सटीकता से ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने बताया कि स्मार्ट मीटरिंग के माध्यम से ग्रिड संचालन की दक्षता बढ़ेगी, नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलेगा और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। यह परियोजना भविष्य में नवीकरणीय ऊर्जा आधारित, डिजिटल और उपभोक्ता केंद्रित बिजली बाजार के निर्माण की मजबूत नींव रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed