फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Solar plant work stopped by alleging fraud

धोखाधड़ी का आरोप लगाकर सोलर प्लांट का काम रुकवाया

Mon, 12 Jul 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Solar plant work stopped by alleging fraud
धोखाधड़ी का आरोप लगाकर सोलर प्लांट का काम रुकवाया
विज्ञापन

सरधना। किसानों ने जमीन का बैनामा कराने में धोखाधड़ी का आरोप लगाकर अक्खेपुर-कुशावली के जंगल में बन रहे सोलर प्लांट का काम रुकवा दिया है। रविवार को मौके पर पहुंचे कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी भूमि कृषि कार्य के लिए कम रेट पर खरीद कर उसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण करा रही कंपनी के अधिकारियों को काम नहीं कराने की चेतावनी दी है।
क्षेत्र में जैक्सन कंपनी करीब तीन सौ बीघा से अधिक भूमि में सोलर प्लांट लगा रही है। इससे दस मेगावाट बिजली पैदा की जाएगी। इसकी आपूर्ति कपसाड़ स्थित 132 केवीए बिजलीघर को होगी। किसानों का कहना है कि उन्होंने जब अपनी भूमि का बैनामा किया था तो उन्हें बताया गया था कि भूमि बाग लगाया जाएगा। उनसे जमीन 1.80 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से खरीद ली गई। बाद में कुछ किसानों से जमीन की कीमत सात से आठ लाख रुपये बीघा तक दी गई। उन्हें धोखे में रखकर सस्ते रेट पर बैनामा करा लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को धरने पर बैठने वालों में राजकुमार, मांगेराम, रविंद्र, विनीत कुमार, उदयवीर, ओमदत्त, बिजेंद्र, नरेंद्र आदि शामिल रहे। उनका कहना है कि जब तक उन्हे भूमि का उचित रेट नहीं मिल जाता, वह काम नहीं होने देंगे। इस संबंध में ग्रामीणों ने पांच जुलाई को मंडलायुक्त को भी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा
हमने जिस ब्रोकर से जमीन खरीदी थी, उसने किसानों से किस मकसद से जमीन ली थी, इसके बारे में जानकारी नहीं है। कंपनी ने जमीन का बैनामा प्लांट के लिए कराया है। इसके बाद भी यदि किसानों की कोई समस्या है तो उसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। -अमरीश, लीगल मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed