फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sofipur case: Video of threat with sword goes viral

सोफीपुर मामला : तलवार लेकर धमकी देने का वीडियो वायरलं

Wed, 13 Nov 2024 03:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Sofipur case: Video of threat with sword goes viral
पल्लवपुरम के सोफीपुर में हाथ में तलवार लेकर धमकी देता युवक।
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित सोफीपुर में आठ दिन पूर्व दो पक्षों में मारपीट के बाद एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। इसमें एक पक्ष का युवक हाथ में तलवार लेकर दूसरे पक्ष के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हो गया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस विवाद के दाैरान राहगीर और पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई थी। एक पक्ष के दो युवक तलवार लेकर दूसरे पक्ष के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वीडियो में एक युवक दिख रहा है। वायरल वीडियो देखकर पुलिस आंख खुल गई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर अभिषेक व आशीष को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पल्लवपुरम थानाध्यक्ष मुनेश सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed