{"_id":"6a8b229a53c9a1a5b407809d","slug":"society-manager-accused-of-abusive-behavior-and-issuing-threats-fir-registered-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108583-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सोसायटी मैनेजर पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सोसायटी मैनेजर पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। अंसल कोर्टयार्ड सोसायटी की एक महिला निवासी ने सोसायटी मैनेजर पर अभद्रता, अशोभनीय व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पल्लवपुरम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि वह 19 अगस्त को दोपहर में सोसायटी कार्यालय में मेंटेनेंस जमा करने पहुंची थीं। वहां मैनेजर अर्जुन अकेले मिले। उन्होंने मोबाइल में मेंटेनेंस भुगतान का लेनदेन दिखाकर धनराशि रिकार्ड में दर्ज करने और रसीद देने का अनुरोध किया। आरोप है कि इस पर मैनेजर ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और अशोभनीय बातें करते हुए दुर्व्यवहार किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि मैनेजर अपने फोन पर ऑनलाइन पैसे स्थानांतरण का स्क्रीन शॉट भेजने का दबाव बना रहा था। उसके इंकार करने पर मैनेजर ने व्यवहार और उग्र कर दिया तथा उन्हें सोसायटी में न घुसने देने की धमकी दी।
मैनेजर ने उन्हें अनैतिक दोस्ती करने का प्रस्ताव भी दिया। इससे आहत होकर वह गुस्से में वहां से बाहर निकल गईं। शिकायत में मैनेजर पर पहले भी सोसायटी के मुख्य गेट पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।