फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Socialist activists afraid of Yogi Sarkar, demonstration performed in closed room

योगी सरकार से डरे सपाई, बंद कमरे में किया प्रदर्शन, फिर घर चले गए

Tue, 27 Jun 2017 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 27 Jun 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
Socialist activists afraid of Yogi Sarkar, demonstration performed in closed room
सपाईयों का बंद कमरे में प्रदर्शन

विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद उत्तर प्रदेश में मजबूत विपक्ष की भूमिका का दावा करने वाली समाजवादी पार्टी मेरठ में दो फाड़ हो गयी है। मंगलवार को योगी सरकार के 100 दिन के रिपोर्ट कार्ड का विरोध एक खेमे ने पार्टी कार्यालय के बंद कमरे में प्रदर्शन कर किया। तख्तियां लहराईं, नारेबाजी की और भाषण सुनकर सपाई घरों को लौट गए। जबकि पार्टी के स्थानीय दिग्गजों ने इस बैठक या प्रदर्शन से किनारा किया। उन्होंने केवल विज्ञप्ति जारी कर सरकार का विरोध जताया।

विज्ञापन


खेमों में बंटी सपा  
सपा में वर्तमान में एक खेमे में सपा के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, जिला व महानगर अध्यक्ष हैं। वहीं दूसरा खेमा छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान का है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी कार्यालय में कोई बैठक करने की अनुमति जिलाध्यक्ष से लेनी होती है। लेकिन मंगलवार को एक खेमे द्वारा की गई बैठक में खुद जिलाध्यक्ष या अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी ही नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन

राज्यपाल को सौंपेंगे रिपोर्ट

Socialist activists afraid of Yogi Sarkar, demonstration performed in closed room
सपाईयों का प्रदर्शन

पार्टी कार्यालय में अतुल प्रधान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि योगी सरकार के 100 दिनों में अपराधों की झड़ी लगी है। महिला कल्याणकारी योजनाएं जैसे समाजवादी पेंशन तक बंद कर दी गयी। कर्ज माफी के नाम पर किसानों को ठगा गया। यूपी में जातिगत संघर्षों को बढ़ावा दिया गया। योगी राज के 100 दिनों में अपराधों की पूरी रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी जाएगी। इस दौरान लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित सिवाच, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राजदीप विकल, सम्राट, गुड्डू चौधरी, नीटू, आरिफ, गुरदीप, सुमित भड़ाना, अमित आदि मौजूद रहे।

इस्तीफा दें सीएम योगी
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, शहर विधायक रफीक अंसारी, महानगर अध्यक्ष अलीम अलवी, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद के हस्ताक्षरों से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि उप्र की योगी सरकार ने 100 दिनों में साबित कर दिया है कि प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। 100 दिन में उप्र में दो हजार से भी अधिक हत्याएं हो गईं। लूट और अपहरण की घटनाएं भी अनगिनत हैं। किसानों के साथ कर्जमाफी के नाम पर धोखा हुआ है। योगी सरकार पूरी तरह से फेल है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री योगी को इस्तीफा देना चाहिए। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed